• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

27 देशों में मंकीपाक्स के 780 मामलों की पुष्टि, WHO ने बताए रोकने के 5 उपाय

  • June 6, 2022
27 देशों में मंकीपाक्स के 780 मामलों की पुष्टि, WHO ने बताए रोकने के 5 उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कुछ ही समय में मंकीपॉक्स 27 देशों में फैल चुका है और इसके मामले बढ़कर 780 से अधिक हो गए हैं। WHO इस बीमारी को गंभीरता से ले रहा है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

जेनेवा। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि विश्व के गैर स्थानिक 27 देशों में मंकीपाक्स के 780 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। गैर स्थानिक वो देश हैं जहां यह बीमारी बाहर से आई है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक स्वास्थ्य संस्था ने कहा है कि 29 मई के बाद से गैर स्थानिक देशों में मंकीपाक्स के मामलों में 203 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 13 मई से दो जून के बीच इन देशों में मंकीपाक्स के कुल मामले 257 से बढ़कर 780 हो गए हैं। इस तरह में इनमें 523 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इन देशों में मंकीपाक्स की वजह से अभी कोई मौत होने की खबर नहीं है।

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) सहित दुनियाभर के बड़े स्वास्थ्य संगठनों ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ इस बीमारी को गंभीरता से ले रहा है और मंकीपॉक्स वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। संगठन ने कहा है कि यह वायरस शुरुआती चरण में और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने बहुत जरूरी हैं।

डब्ल्यूएचओ की अधिकारी मारिया वैन कारखेव ने कहा है कि मंकीपॉक्स क्या है और क्या नहीं, इसके बारे में जागरूकता बढ़ानी होगी। इस वायरस को लेकर हमें निगरानी बढ़ानी होगी। चलिए जानते हैं कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संगठन ने क्या उपाय बताए हैं।

खतरे वाले देशों में मेडिकल क्लिनिक बढ़ाने पर जोर

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जिन देशों में मंकीपॉक्स बढ़ रहा है, उन देशों के अलावा खतरे वाए सभी देशों में स्वास्थ्य क्लीनिकों को लैस करने की आवश्यकता है ताकि यह पहचानने में सक्षम हो सके कि मंकीपॉक्स क्या है और यह सुनिश्चित किया जा सके कि किन लोगों को मंकीपॉक्स होने का संदेह है, ताकि उन्हें उचित देखभाल मिल सके।

वायरस को इंसान से इंसान में फैलने से रोकना प्राथमिकता

संगठन ने इस बात पर जोर दिया है कि वायरस को इंसान से इंसान में फैलने से रोकना होगा। हम गैर-स्थानिक देशों में ऐसा कर सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हम शीघ्र पहचान के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पीड़ितों को अलग करना, आइसोलेशन को बढ़ावा देना, समुदायों के साथ बात करना और समुदायों को सुनना और उनके साथ जुड़ना जैसे काम किये जा सकते हैं।

फ्रंटलाइन वर्कर्स की सुरक्षा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा, हम फ्रंटलाइन वर्कर्स की भी सुरक्षा करना चाहते हैं। कोई भी जो परीक्षण के लिए नमूने ले रहा है या व्यक्तियों की देखभाल कर रहा है, उन्हें सही जानकारी होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास सही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण होने जरूरी हैं और हम सभी काउंटरमेशर्स का उपयोग करना चाहते हैं।

टीकों का सही इस्तेमाल जरूरी

डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक मारिया वैन कारखेव ने कहा है कि बीमारी के लिए एंटीवायरल और वैक्सीन हैं लेकिन हमें इनका उचित तरीके से उपयोग करना होगा। बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं है कि इन टीकों की वजह से बीमारी का जोखिम का किया जा सकता है

मंकीपॉक्स के बारे में सही जानकारी जरूरी

उन्होंने पांचवा और सबसे जरूरी पॉइंट में कहा कि मंकीपॉक्स क्या है, इस बारे में लोगों में सही जानकारी देना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसे लेकर कई भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है और मंकीपॉक्स को लेकर विस्तार से विचार कर लोगों को सही जानकारी दी जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
‘आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा…’, विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी

‘आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा…’, विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी

  • October 21, 2026
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमेरिकी ऑपरेटिव रंदीप मलिक पर जांच एजेंसियों की नजर

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमेरिकी ऑपरेटिव रंदीप मलिक पर जांच एजेंसियों की नजर

  • October 21, 2026
भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- ‘हां, यह बहुत…’

भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- ‘हां, यह बहुत…’

  • October 21, 2026
‘अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार…’, दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा

‘अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार…’, दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा

  • October 21, 2026
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता

  • October 21, 2026
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट

  • October 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा…’, विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी October 21, 2026
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अमेरिकी ऑपरेटिव रंदीप मलिक पर जांच एजेंसियों की नजर October 21, 2026
  • भारत से डील करने जा रहा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- ‘हां, यह बहुत…’ October 21, 2026
  • ‘अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार…’, दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा October 21, 2026
  • दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता October 21, 2026
  • UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट October 21, 2026
  • नानौता में घर से आभूषण चोरी का खुलासा, सुनार समेत दो गिरफ्तार October 20, 2026
  • अम्बेहटी प्रकरण में आरोपी मोनू गिरफ्तार October 20, 2026
  • यूपी की 150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, प्रियंका गांधी ने तैयार किया बड़ा प्लान; सपा से गठबंधन में बढ़ेगी दावेदारी! October 20, 2026
  • परिसीमन बिल पर सियासी घमासान तेज, जयराम रमेश का केंद्र सरकार पर पलटवार; BJP से पूछे तीन बड़े सवाल October 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021