• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Corona संक्रमण बढ़ रहा सुरसा के मुंह की तरह, नए मामले 2.60 लाख पार

  • April 18, 2021
Corona संक्रमण बढ़ रहा सुरसा के मुंह की तरह, नए मामले 2.60 लाख पार
Corona Case In Up
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कोरोना महामारी का संकट विकट होता जा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अस्पताल में बेड कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड नए मामले मिले हैं और मरीजों की जान भी गई है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अत्यधिक भयावह रूप लेते जा रही है। लगातार तीन दिनों से दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को पहली बार एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं और करीब 15 सौ लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या भी 18 लाख के करीब पहुंच गई है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देर रात तक मिली खबरों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 2,60,533 नए मामले सामने आए हैं, 1,36,853 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और 1,493 लोगों की जान भी गई है।

18 लाख के करीब हुए सक्रिय केस 

इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 47 लाख 82 हजार के पार पहुंच गया है। इनमें से एक करोड़ 28 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,77,168 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 17,95,278 पर पहुंच गया है।

लगातार गिर रही रिकवरी रेट 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमित 1.45 करोड़ थे। 1.26 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,75,649 हो गई है। नए मामले बढ़ने से मरीजों के उबरने की दर लगातार गिर रही है और वर्तमान में यह 87.23 फीसद पर आ गई है। दैनिक मौतों का आंकड़ा भले ही बढ़ रहा है, लेकिन मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है और अभी यह 1.21 फीसद है।

शुक्रवार को करीब 15 लाख जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को देशभर में 14,95,397 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 26.49 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

15 राज्यों में सबसे बुरा हाल

महाराष्ट्र समेत देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में महामारी की स्थिति सबसे खराब है। सबसे बुरी तरह से प्रभावित महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 67,123 नए केस मिले हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 27 हजार से अधिक (27,334) मामले पाए गए। दिल्ली में 24,375 नए केस सामने आए और कर्नाटक में 17 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। केरल में रिकॉर्ड 13,835 नए केस मिले हैं।

केवल 10 राज्यों में ही 79 फीसद नए मामले

मंत्रालय के मुताबिक 2.34 लाख नए मामलों में से 79.32 फीसद सिर्फ 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान। इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63,729, उत्तर प्रदेश में 27,360 और दिल्ली में 19,486 केस शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 419 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में 419 और लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा 60 हजार (59,970) के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा दिल्ली में 167, छत्तीसगढ़ में 159, गुजरात में 97, कर्नाटक में 80, मध्य प्रदेश में 66, पंजाब में 62, राजस्थान में 37 और बंगाल और बिहार में 34-34 और मरीजों की जान गई है।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 67,123 37.70

उत्तर प्रदेश 27,334 8.21

दिल्ली 24,375 8.27

कर्नाटक 17,489 11.41

छत्तीसगढ़ 16,083 5.32

केरल 13,835 12.21

मध्य प्रदेश 11,269 3.95

गुजरात 9,541 3.94

तमिलनाडु 9,344 9.80

राजस्थान 9,046 3.04

10 राज्यों में 86 फीसद मौतें

पिछले एक दिन में 1,341 लोगों की जान गई है। इनमें से 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही 85.83 फीसद मौतें भी हुई हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र (398), दिल्ली (141), छत्तीसगढ़ (138), उत्तर प्रदेश (103), गुजरात (94), कर्नाटक (78), मध्य प्रदेश (60), झारखंड (56) और पंजाब (50 मौतें) शामिल हैं। देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के चलते किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- अभी लागू कर सकते हैं 33% आरक्षण, आखिर रोक कौन रहा है?

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- अभी लागू कर सकते हैं 33% आरक्षण, आखिर रोक कौन रहा है?

  • October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, अमित शाह ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

पुलिस स्मृति दिवस पर PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, अमित शाह ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

  • October 21, 2026
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?

वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?

  • October 21, 2026
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- ‘BJP को खत्म…’

दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- ‘BJP को खत्म…’

  • October 21, 2026
सौरव दास और आशुतोष रांका से हाईकोर्ट ने पूछी उम्र, कहा- आप GEN Z नहीं

सौरव दास और आशुतोष रांका से हाईकोर्ट ने पूछी उम्र, कहा- आप GEN Z नहीं

  • October 21, 2026
अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात

अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात

  • October 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, पहली बार लागू हुआ GRAP-1, AQI 226 पहुंचा October 21, 2026
  • शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस October 21, 2026
  • महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- अभी लागू कर सकते हैं 33% आरक्षण, आखिर रोक कौन रहा है? October 21, 2026
  • चंद्रशेखर आजाद की चुनौती पर अपर्णा यादव का तीखा पलटवार, बोलीं- पहले उतना बूता हासिल करें; अखिलेश पर भी दिया बयान October 21, 2026
  • यूपी में वोटर लिस्ट पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, पीलीभीत सदर में 13,150 मतदाताओं के नाम बदलने का दावा, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल October 21, 2026
  • दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता October 21, 2026
  • पुलिस स्मृति दिवस पर PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, अमित शाह ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी October 21, 2026
  • वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा? October 21, 2026
  • दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- ‘BJP को खत्म…’ October 21, 2026
  • आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, ‘उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें’ October 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021