प्रधानमंत्री के जीवन पर छात्र-छात्राओं ने किया नाट्य मंचन
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, चिकित्सक ने बताईं जरूरी बातें
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था जे.वी. जैन महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में 10 सदस्यीय दल ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल, उप-प्राचार्य प्रो. पंकज गुप्ता एवं आईएआईएसडीसी की समन्वयक प्रो. ममता सिंघल के निर्देशन में हुआ। संचालन प्रो. धर्मेन्द्र कुमार ने किया।
नाट्य मंचन के दौरान कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति को देखने के लिए महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल ने मुख्य अतिथि राजीव गुम्बर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
इसी क्रम में महाविद्यालय में छात्राओं के लिए ‘अपराजिता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल हॉस्पिटल से आमंत्रित चिकित्सक डॉ. गुरमीत कौर ने छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
चिकित्सक ने छात्राओं की जिज्ञासाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना तथा उनके सवालों का समाधान भी किया। कार्यक्रम से बड़ी संख्या में छात्राएं लाभान्वित हुईं।
अंत में प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल ने मुख्य अतिथि, चिकित्सक एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
