यूपी चुनाव को लेकर BSP ने कसी कमर, मायावती ने 23 सितंबर को बुलाई बैठक
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने 23 सितंबर को सभी पदाधिकारी की बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे. इसके लिए सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रत्याशियों की होगी समीक्षा
बैठक में विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही पार्टी किन मुद्दों को अपना हथियार बना कर जनता के बीच जाएगी इस पर भी मंथन होगा. साथ ही चुनाव में किन मुद्दों को प्रमुखता दी जाएगी और अलग-अलग राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बसपा का क्या रुख रहेगा, इस पर भी मंथन किया जाएगा. पार्टी अपना चुनावी स्टैंड भी क्लीयर कर सकती है.
प्रत्याशियों के नाम का हो सकता है ऐलान
पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बैठक में कई सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है. वही जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है उनसे चुनावी तैयारियों की जानकारी भी ली जाएगी. वही सभी जिलों के जिलाअध्यक्ष से भी रिपोर्ट ली जाएगी.
दीपिका को लेकर सभी निगाहें रहेगी
भतीजा आकाश और ईशान को पार्टी से पद मुक्त करने के बाद अब बैठक में भतीजी दीपिका के राजनैतिक भविष्य पर भी नजर रहेगी. सूत्रों का कहना है कि पार्टी की तरफ से दीपिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है. ऐसे में 23 सितंबर की बैठक पर इस लिहाज से भी नजर रहेगी.
बैठक में आनंद कुमार भी हो सकते है शामिल
चुनावी मौसम को लेकर होने वाली इस बैठक में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार भी शामिल हो सकते है. आकाश और ईशान के पार्टी से निकाले जाने के बाद आनंद कुमार का बैठक में शामिल होना भी चुनावी मोड में अहम माना जा रहा है.
दो सेक्टर प्रभारियो के नाम हो सकता है ऐलान
मायावती ने 13 सितंबर को सभी सेक्टर प्रभारियों को खत्म करते हुए सिर्फ तीन सेक्टर प्रभारी बनाए थे. इसमें एक खुद मायावती है जिन्होंने अपने पास उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य को रखा था. बाकी के दो सेक्टर प्रभारियो के नाम ऐलान नहीं हुआ था. ऐसे में बैठक में उनके नाम का भी ऐलान हो सकता है.
