नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, दर्जनों कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

देवबंद। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें दर्जनों लोगों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया।

बुधवार को कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अशरफ भारती, नीरज मित्तल, औसाफ सिद्दीकी, हाफिज अकरम कुरैशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह अनवार सिद्दीकी, राशिद खान, शहाब नबी सिद्दीकी, चौधरी आसिफ, मंगलू कश्यप, हाफिज शाहिद कुरैशी, अब्दुल कादिर अंसारी, अफजाल कुरैशी और रईस अंसारी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि साजिद कुरैशी, रियाज अंसारी, अब्दुल कादिर अंसारी, नफीस अंसारी, महबूब आलम, हाफिज कलीम, नदीम अनवर, सादिक कुरैशी, यासिर खान, नवेद मिर्जा, जमीर बेग सचिव, रिहान कुरैशी और वसीम को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए अब्दुल्ला कुरैशी ने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश सचिव व शामली जनपद के प्रभारी राहत खलील ने कहा कि चुनाव करीब हैं इसलिए सभी को पार्टी की नीतियां और नीयत जनता के सामने रखकर लोगों को वापस कांग्रेस की ओर लाना होगा। हाफिज उस्मान नोमानी, अफजाल कुरैशी, वरयाम खान ने आदि ने भी विचार रखे। संचालन यूसुफ खलील ने किया। इस मौके पर सरवर उस्मानी, नबील मसूदी, अब्दुर्रहमान, अजीम, फहाद मसूदी, अकरम सिद्दीकी, सुधीर भटनागर, अकबर उस्मानी, इमरान, नदीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply