माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में नवागंतुक छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में नवागंतुक छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन
सहारनपुर में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह का दृश्य।

सहारनपुर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, पुवांरका, सहारनपुर में आज नवागंतुक छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अकादमिक समन्वयक प्रो. विनोद कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की।

इसके पश्चात डॉ. विजय प्रताप द्वारा च्च्ज् के माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रगति, उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। डॉ. सन्नी गिरी द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं विद्यार्थी-केंद्रित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

प्रो. राजकुमार द्वारा विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अनुशासन, नियमों एवं आचरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कुलपति ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, शिष्टाचार, विवेक, आत्मविश्वास एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखते हुए समग्र व्यक्तित्व विकास, प्रतिभा, कौशल एवं जिम्मेदार नागरिकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. सुरेंद्र ने छात्रावास की सुविधाओं, नियमों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प दिलाते हुए जय माँ भारती के उद्घोष के साथ हुआ।

Leave a Reply