पृथक राज्य निर्माण के लिए आगे आये युवा शक्ति: भगत सिंह वर्मा

पृथक राज्य निर्माण के लिए आगे आये युवा शक्ति: भगत सिंह वर्मा
  • सहारनपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि काशीराम का सपना था कि देश की आजादी का लाभ सभी को तभी मिलेगा, जब देश के आखिरी पायदान पर खड़ा गरीब किसान, मजदूर, वंचित, शोषित आर्थिक रूप से मजबूत होगा और यह सब सत्ता में आने पर भी संभव होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा आज यहां देहरादून रोड स्थित रविदास छात्रावास में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता किसानों, गरीबों, मजदूरों, वंचितों, शोषितों व दबे कुचले लोगों की आर्थिक उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे विकसित और उन्नतिशील राज्य होगा। उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। दुनिया के मात्र तीन देश भारत चीन और अमेरिका जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो गई है पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी गुंडागर्दी एवं अवयवस्था की चपेट में है। इस अवसर पर रोहित गौतम को भारतीय किसान यूनियन वर्मा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सलाहकार रजत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर चौधरी, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, प्रदेश मंत्री संदीप एडवोकेट, मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, विशाल कुमार, रोहिताश चौटाला, भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश प्रवक्ता रोहित गौतम ने संबोधित किया।


विडियों समाचार