• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 15 वर्ष पुराने भाषण में नहीं होगी FIR

  • August 26, 2022
Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 15 वर्ष पुराने भाषण में नहीं होगी FIR
  • CM Yogi Adityanath मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 15 वर्ष पुराने भाषण में केस दर्ज कराने के लिए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने 20 अगस्त 2018 को नोटिस जारी किया था।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने 15 वर्ष पुराने मामले में बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ भाषण (Hate Speech) के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को इस प्रकरण पर फैसला सुरक्षित किया था, जिसको आज सुनाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बतौर लोकसभा सदस्य गोरखपुर के 2007 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में बड़ी राहत मिली है। 15 वर्ष पहले के भाषण देने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया। शीर्ष अदालत आज इस फैसले को सुना दिया।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में मंजूरी से इनकार करने के मुद्दे पर जाना जरूरी नहीं है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ ने कहा कि उचित मामले से निपटने के लिए मंजूरी के कानूनी सवालों को खुला रखा जाएगा।

इससे पहले फरवरी 2018 में दिए गए अपने फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा था कि उसे जांच के संचालन में या मुकदमा चलाने की मंजूरी देने से इनकार करने की निर्णय लेने की प्रक्रिया में कोई प्रक्रियात्मक त्रुटि नहीं मिली है।

गोरखपुर के एक पुलिस स्टेशन में 2007 में तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ और कई अन्य के खिलाफ दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के कथित आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह आरोप लगाया गया था कि आदित्यनाथ के एक भड़काऊ भाषण के बाद उस दिन गोरखपुर में हिंसा की कई घटनाएं हुईं।

उनके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने 20 अगस्त 2018 को नोटिस जारी किया था। अब मौजूदा चीफ जस्टिस एन वी रमना की बेंच ने इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई केस दर्ज करने की अनुमति देने से इन्कार किया है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘जिस भाव से मुसलमान को…’, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

‘जिस भाव से मुसलमान को…’, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

  • May 2, 2026
शोभित विश्वविद्यालय के 6 छात्रों को 8 LPA पर मिला जॉब ऑफर

शोभित विश्वविद्यालय के 6 छात्रों को 8 LPA पर मिला जॉब ऑफर

  • May 2, 2026
‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती’, अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी CM पर साधा निशाना

‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती’, अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी CM पर साधा निशाना

  • May 2, 2026
जल जीवन मिशन पर CM येगी का सख्त आदेश, खुदाई के बाद तुरंत भरें गड्ढे, DM करेंगे निरीक्षण

जल जीवन मिशन पर CM येगी का सख्त आदेश, खुदाई के बाद तुरंत भरें गड्ढे, DM करेंगे निरीक्षण

  • May 2, 2026
जबलपुर हादसे पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, लापरवाही पर कर्मचारियों को हटाया, जांच के दिए आदेश

जबलपुर हादसे पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, लापरवाही पर कर्मचारियों को हटाया, जांच के दिए आदेश

  • May 2, 2026
गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

  • May 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • महापौर ने मुख्यमंत्री से की शहर में दो फ्लाई ओवर बनवाने की मांग May 2, 2026
  • पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी किए गिरफ्तार May 2, 2026
  • महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर दोहरा चरित्र अपनाया: अरूण सिंह May 2, 2026
  • पुलिस ने किया आईपीएल में सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश May 2, 2026
  • ‘जिस भाव से मुसलमान को…’, पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा May 2, 2026
  • प्रदेश सरकार के सहारनपुर मे प्रस्तावित उद्यौगिक गलियारे का विरोध शुरू May 2, 2026
  • जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवास पर कहा समस्याओं के समाधान मे लापरवाही नंही होगी बर्दाश्त May 2, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय के 6 छात्रों को 8 LPA पर मिला जॉब ऑफर May 2, 2026
  • ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती’, अखिलेश यादव का BJP पर तंज, डिप्टी CM पर साधा निशाना May 2, 2026
  • जल जीवन मिशन पर CM येगी का सख्त आदेश, खुदाई के बाद तुरंत भरें गड्ढे, DM करेंगे निरीक्षण May 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021