गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जीजान से जुटें कार्यकर्ता

गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जीजान से जुटें कार्यकर्ता
  • सहारनपुर में रालोद की बैठक को सम्बोधित करते चौ. नीरपाल सिंह।

सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल की लोक संकल्प समिति के सदस्य चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जीजान से जुट जाएं ताकि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार से निजात दिलाई जा सके।

चौ. नीरपाल सिंह आज यहां हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपने नेता जयंत चौधरी को सम्मान बढ़ाना है और रालोद- सपा गठबंधन को भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा कि जिस भी साथी का टिकट कटा है वह निराश न हो, उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान दिलाया जाएगा।

चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी ने जिसे भी टिकट दिया है, वही हमारा प्रत्याशी है उसे ही कामयाब बनाना है क्योंकि यह जयंत चौधरी के सम्मान व प्रतिष्ठा का सवाल है। इसलिए रालोद एकजुटता के साथ गठबंधन धर्म निभाएगा। युवा महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जयंत चौधरी के लिए जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में चौ. अरविंद मलिक, राजन वाल्मीकि, निशांत जाटव, गौरव कुमार, जितेंद्र सिरोही, राहुल कश्यप, मनोज धीमान, चौ. नरेंद्र, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे