योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कर्मवीर

योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: कर्मवीर
  • सहारनपुर में बैठक को सम्बोधित करते भाजपा के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर।

सहारनपुर [24CN]। भाजपा प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता योगी सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: भाजपा की सरकार बनाई जा सके। दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कमिश्नरी की विधानसभा चुनाव प्रबंध समितियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह महामंत्री कर्मवीर ने कहा कि सभी कार्यकताओं को सकारात्मक सोच के साथ काम करना है और विपक्ष के नकारात्मक प्रचार को बेनकाब करना है। उंन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता नवमतदाता अभियान और सदस्य्ता अभियान में जुट जाएं।

केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने अभूतपूर्व काम किये हैं और जनता के आशीर्वाद से इस बार भारतीय जनता पार्टी पिछली बार से भी अधिक सीटों के साथ एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश का कायाकल्प हो गया है। पिछली सरकारों के तुष्टिकरण की राजनीति के कारण उत्तर प्रदेश बदहाल हो गया था यहां के लोग प्रदेश से पलायन को मजबूर हो गए थे जबकि योगी सरकार में पलायन कर गए परिवारों की वापसी हो रही है, यह दर्शाता है कि किस प्रकार प्रदेश में भय और अराजकता का जो माहौल था उसको योगी सरकार आने के बाद खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था नौवे नम्बर सर दूसरे नम्बर पर आ गई है और इस बार खास तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल अपनी सीट ढूंढते राह जाएंगे कि कही किसी जिले से उनका प्रत्याशी जीता है क्या। उंन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बिना किसी तुष्टिकरण और भेदभाव के प्रदेश का विकास किया है। लोगो के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम किया गया है और अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ दी गई है जिसका परिणाम है कि जो अपराधी पिछली सरकारों में खुले आम बंदूक लहराते घूमते थे आज थानों में जा कर खुद आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करता है और उसका पार्टी के साथ एक भावनात्मक लगाव है और उसी के कारण आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। बैठक में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, शामली जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर बृजेश सिंह, कीरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, विजयेंद्र कश्यप, अमित अग्रवाल, कुश पुरी, कार्यक्रम संयोजक अनिल मित्तल सहित मण्डल की 16 विधानसभाओं की विधानसभा प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे