• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत के गणराज्य बनने के साथ ही बेहतरी के लिए बदल गई थी दुनिया : होचुल

  • January 28, 2022
भारत के गणराज्य बनने के साथ ही बेहतरी के लिए बदल गई थी दुनिया : होचुल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए न्यूयार्क गर्वनर कैथी होचुल ने वीडियो संदेश में कहा कि 26 जनवरी 1950 को दुनिया बेहतरी के लिए बदल गई क्योंकि भारत ने अपना संविधान अपनाया था। उन्होंने कहा कि न्यूयार्क में लगभग 400000 भारतीय-अमेरिकी हैं जिनका राष्ट्र में योगदान आगे भी जारी रहेगा।

न्यूयार्क।  न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल (Kathy Hochul) ने कहा है कि 26 जनवरी, 1950 को दुनिया बेहतरी के लिए बदल गई थी जब भारत एक समावेशी, पंथनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बना था। उन्होंने कहा कि न्यूयार्क में लगभग 4,00,000 भारतीय-अमेरिकी हैं जिनका राष्ट्र में योगदान आगे भी जारी रहेगा। भारत ने बुधवार को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए होचुल ने एक वीडियो संदेश में कहा कि 26 जनवरी, 1950 को दुनिया बेहतरी के लिए बदल गई क्योंकि भारत ने अपना संविधान अपनाया था और ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के तीन साल बाद आधिकारिक तौर पर एक समावेशी, पंथनिरपेक्ष और बहुलवादी गणराज्य बन गया था। होचुल ने कहा कि यह न केवल उस दिन की ऐतिहासिक उपलब्धि को दर्शाने का समय है, बल्कि उन योगदानों को उजागर करने का समय भी है जो भारतीय समुदाय ने हर दिन दुनियाभर में दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जो उन मूल्यों पर बना है जो स्वतंत्रता, समावेशिता, समानता और समृद्धि से जुड़े हुए हैं। ये साझा आदर्श हैं और हम इन्हें एक साथ आगे बढ़ाते हैं।’

न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने होचुल को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। न्यूयार्क में भारत के वाणिज्य दूतावास को न्यूयार्क राज्य में 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने और घोषित करने के लिए न्यूयार्क सीनेट द्वारा पारित एक विधायी प्रस्ताव प्राप्त हुआ। न्यूयार्क में भारत के वाणिज्य दूतावास और संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 73वें गणतंत्र दिवस को विशेष समारोहों का आयोजन करके मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

  • October 24, 2026
‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप

‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप

  • October 24, 2026
CM योगी बोले- ‘पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार…’

CM योगी बोले- ‘पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार…’

  • October 24, 2026
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’

  • October 24, 2026
‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई

‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई

  • October 24, 2026
अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां

अमेरिका में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, FBI की बड़ी कार्रवाई; भारत लाने की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियां

  • October 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मुंबई में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: जैश से जुड़ा रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार, PM मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी October 24, 2026
  • ‘मेरी हत्या कराना चाहते थे अखिलेश यादव’, संगीत सोम का सपा चीफ पर आरोप October 24, 2026
  • CM योगी बोले- ‘पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार…’ October 24, 2026
  • ‘नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड’, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा October 24, 2026
  • झांसी में महिला की संदिग्ध मौत: मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया October 24, 2026
  • एटा में 21 दिन के धरने का समापन, विधायक ने आशाओं को मिठाई खिलाई October 24, 2026
  • ‘लक्ष्य सिर्फ बीजेपी को हराना…’, सीट शेयरिंग के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कांग्रेस के साथ फंसा पेच October 24, 2026
  • अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- ‘BJP आपकी पार्टी को खा रही है’ October 24, 2026
  • ’10 हजार करोड़ का नुकसान’, दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर October 24, 2026
  • ‘जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में…’, इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई October 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021