भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए अमेरिका ने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में भारत में एक जीवंत लोकतंत्र है और अगर किसी को भी इस पर शक है तो वो एक बार नई दिल्ली जाकर खुद यह देख सकता है। व्हाइट हाउस ने उन सभी आलोचनाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए हैं।

राहुल के अमेरिकी दौरे के बीच आया व्हाइट हाउस का बयान

व्हाइट हाउस का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिकी के न्यूयॉर्क शहर में मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बयान दिया है।

जॉन किर्बी ने कहा, ‘भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। कोई भी, जिसे आप जानते हैं, जो नई दिल्ली जाता है, वह इसे खुद देख सकता है और निश्चित रूप से, मैं उम्मीद करता हूं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की ताकत और इसकी हालत चर्चा का हिस्सा होगी।’

पीएम मोदी जाएंगे अमेरिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में यानी 22 जून को अमेरिका की राजकीय यात्रा पर होंगे।