जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

जब सैफई में प्रतीक ने छुए थे अखिलेश यादव के पैर, दोनों भाइयों के बीच ऐसा रहा रिश्ता

उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। जैसे ही अखिलेश यादव को अपने छोटे भाई के निधन की खबर मिली, वे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। अखिलेश यादव न सिर्फ अस्पताल गए, बल्कि वे पोस्टमार्टम हाउस (KGMU) भी पहुंचे।

अखिलेश यादव ने बताया कि उनकी प्रतीक से लगभग दो महीने पहले मुलाकात हुई थी। उन्होंने प्रतीक को अपना बिजनेस आगे बढ़ाने की सलाह दी थी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि प्रतीक बचपन से ही अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखते थे, उनका जाना बेहद चौंकाने वाला है।

आखिरी मुलाकात का वीडियो

इस बीच, प्रतीक यादव का अखिलेश यादव के साथ कथित आखिरी मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जनवरी 2026 का बताया जा रहा है। सैफई में आयोजित एक पारिवारिक समारोह के दौरान का ये वीडियो बताया जा रहा है। इस दौरान प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के पैर छूते नजर आए। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भी अखिलेश यादव का पैर छूती नजर आई थीं। ऐसे में संकेत मिलते हैं कि दोनों भाइयों के बीच सम्मान का रिश्ता था।

 

कैसा था दोनों भाइयों का रिश्ता?

अखिलेश और प्रतीक यादव के बीच भले ही पारिवारिक वजहों से कुछ दूरियां रही हों, लेकिन सार्वजनिक रूप से दोनों के बीच हमेशा सम्मान बना रहा। प्रतीक यादव ने कभी राजनीति में कदम नहीं रखा, वे अपने बिजनेस में ही व्यस्त रहे। इससे ये संकेत मिलता है कि दूरी के बावजूद दोनों के बीच रिश्तों में संतुलन बना रहा।

Leave a Reply