• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Weather Update Today: बिहार में तेज आंधी का कहर, यूपी में बारिश के आसार, जानें- आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम

  • May 20, 2022
Weather Update Today: बिहार में तेज आंधी का कहर, यूपी में बारिश के आसार, जानें- आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
  • मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 21-24 जून के बीच जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में बारिश की संभावना है।

नई दिल्ली। देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में जहां गर्मी का प्रकोप देखने के मिल रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी है।  मौसम विभाग का मानना है कि मानसून भी जल्द ही दस्तक दे सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले हफ्ते के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है।

देश के असम राज्य में भीषण बाढ़ आई हुई है। त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 21-24 जून के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में गरज, बिजली, आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाओं के चलने के मद्देनजर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा 23 और 24 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बिहार में तेज आंधी और बारिश से 27 लोगों की मौत

बिहार के कई हिस्सों में गुरुवार को 25 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और फिर कुछ देर बाद कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। इस दौरान राज्य में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मुजफ्फरपुर के पांच, भागलपुर के चार, लखीसराय-सारण के तीन-तीन, मुंगेर के दो तथा जमुई, बांका, बेगूसराय, खगडि़या, पूर्णिया, नालंदा, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा व अररिया के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इस दौरान कई जगहों पर कच्चे घर और पेड़ गिर गए। इससे आवागमन के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति पर भी असर पड़ा।

 बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 20 और 21 मई को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इस दिन रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, में कहीं कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

वहीं झारखंड की बात करें तो मौसम विभाग ने राजधावी समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में  वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।

केरल समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

केरल में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। केरल में अगले सप्ताह तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में आज बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो मेघालय और असम में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में गर्मी कहर जारी

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर अभी भी जारी है। लू चलने के कारण लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है। लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में भी आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

  • September 19, 2026
‘BJP एकजुट और अनुशासित पार्टी है, लेकिन…’, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सायोनी घोष का बड़ा बयान

‘BJP एकजुट और अनुशासित पार्टी है, लेकिन…’, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सायोनी घोष का बड़ा बयान

  • September 19, 2026
मिशन 2027 के लिए नितिन नवीन का बड़ा प्लान, मेरठ से शुरू होगा दौरा

मिशन 2027 के लिए नितिन नवीन का बड़ा प्लान, मेरठ से शुरू होगा दौरा

  • September 19, 2026
IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- ‘छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों की जान जाएगी?’

IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- ‘छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों की जान जाएगी?’

  • September 19, 2026
सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’

सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’

  • September 19, 2026
यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

  • September 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • चार मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर रोक, काउंसलिंग फिर शुरू; चंद्रशेखर आजाद ने उठाई बड़ी मांग September 19, 2026
  • यूपी में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का अभियान शुरू, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र September 19, 2026
  • ‘BJP एकजुट और अनुशासित पार्टी है, लेकिन…’, नंदीग्राम उपचुनाव से पहले सायोनी घोष का बड़ा बयान September 19, 2026
  • मिशन 2027 के लिए नितिन नवीन का बड़ा प्लान, मेरठ से शुरू होगा दौरा September 19, 2026
  • IIT बॉम्बे छात्र की मौत पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का रिएक्शन, बोले- ‘छात्रों की जिंदगी को प्राथमिकता देने से पहले और कितने छात्रों की जान जाएगी?’ September 19, 2026
  • प्लास्टिक कचरे से निपटने पर PM मोदी का जोर, बोले- सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा दे रहा भारत September 19, 2026
  • ‘समय रैना सॉरी’, फराह खान ने अचानक मांगी कॉमेडियन से माफी, सबा इब्राहिम के सामने कही बात September 19, 2026
  • सुमित नागल का हार के बाद आया बयान, कहा- ‘कोर्ट का लो-बाउंस बना परेशानी की बड़ी वजह’ September 19, 2026
  • यूपी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया ताजा अपडेट September 19, 2026
  • ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर किए हस्ताक्षर, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का रास्ता हुआ साफ September 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021