• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Weather Forecast: दिल्ली NCR में हो रही बारिश, IMD ने बताया- अभी सक्रिय रहेगा मानसून

  • September 4, 2021
Weather Forecast: दिल्ली NCR में हो रही बारिश, IMD ने बताया- अभी सक्रिय रहेगा मानसून
  • सितंबर की शुरुआत ही झमाझम बारिश के साथ हुई है और मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व आसपास के इलाकों में अगले कुछ और दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि अब भारी बारिश की संभावना कम है।

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में कल की तरह ही शनिवार सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई।   मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए दिल्ली समेत कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी। IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट और रविवार के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले सप्ताह में सोमवार से गुरुवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सोहना, अलीगढ़, बुलंदशहर, खुर्जा, शिकारपुर, एटा में भी बारिश हो सकती है। इस बीच ओडिशा से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर ने बताया, ‘6 सितंबर के बाद उत्तर-पश्चिम और इसके पास मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव में ओडिशा के ज़्यादातर हिस्सों में 6 और 7 सितंबर को बारिश हो सकती है।’

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 7 सितंबर तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 6 और 7 सितंबर, उत्तराखंड में 7 सितंबर, हरियाणा में भी 7 सितंबर तक बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 20 सितंबर के बाद भी बारिश जारी रहेगी। अब तक यहां मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है।

मौसम विभाग ने शनिवार को होने वाली बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। IMD द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले इन कलर कोड का मतलब है- ग्रीन यानि सब बेहतर, येलो का मतलब काफी खराब मौसम होता है। मौसम विभाग के अनुसार 6 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। दिल्ली और उसके आसपास के भागों में भी 6 सितंबर को मानसून सक्रिय हो सकता है।

IMD के अनुसार 4 सितंबर को हैदराबाद में भी छींटे पड़ने की संभावना है। इसके अलावा 5 और 6 सितंबर को भी यहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। सितंबर की शुरुआत ही झमाझम बारिश के साथ हुई है और मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व आसपास के इलाकों में अगले कुछ और दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि अब भारी बारिश की संभावना कम है। लेकिन अगले छह से सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इसकी वजह से तापमान भी 31 से 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज हल्की बारिश होगी। सात सितंबर को भी दिल्ली में मध्यम बारिश के आसार हैं। आठ सितंबर को भी हल्की बारिश होगी।

 

Post navigation

Prev
Next
‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

  • October 15, 2026
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

  • October 15, 2026
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

  • October 15, 2026
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

  • October 14, 2026
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को तड़के 4 बजे हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- उनका गुनाह क्या था? October 15, 2026
  • राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, बांग्लादेश-श्रीलंका का जिक्र कर लगाया बड़ा आरोप October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो… October 15, 2026
  • ‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’ October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’ October 15, 2026
  • दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार October 15, 2026
  • 4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- ‘अब पूरा देश…’ October 15, 2026
  • यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान October 15, 2026
  • दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’ October 14, 2026
  • ‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021