• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विराट कोहली ने आज ही के दिन किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, खेली थी इतने रन की पारी

  • August 18, 2021
विराट कोहली ने आज ही के दिन किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, खेली थी इतने रन की पारी
  • भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने आज ही के दिन 18 अगस्त को 2008 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला था लेकिन इन 13 सालों में उन्होंने साबित कर दिया कि आगाज नहीं अंजाम अच्छा होना चाहिए।

नई दिल्ली। आज से ठीक तेरह साल पहले इसी दिन (18 अगस्त) भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना पहला कदम रखा था। विराट कोहली ने आज ही के दिन भारत के लिए अपना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। हालांकि, क्रीज पर उनका पहला दिन ज्यादा देर तक नहीं रहा, क्योंकि कोहली ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ 12 रन बनाए थे। कोहली ने बल्लेबाजी में भारत के लिए ओपनिंग के तौर पर वनडे क्रिकेट में शुरुआत की था और उन्होंने 22 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाए थे। पहले मैच में श्रीलंका के गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने उन्हें आठवें ओवर में आउट कर दिया था।

इस मैच में श्रीलंका ने एमएस धौनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम को 146 रन पर समेट दिया गया था, क्योंकि अजंता मेंडिस और मुथैया मुरलीधरन दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए थे। वहीं, श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 91 गेंद शेष रहते भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। इस तरह विराट कोहली के लिए पहला इंटरनेशनल मैच यादगार नहीं रहा। वहीं, कोहली को अपने पहले शतक के लिए 14 मैचों का इंतजार करना पड़ा और आखिरकार उन्होंने 2009 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ ही अपना पहला शतक जड़ा था।

इन बीते 13 सालों में विराट कोहली से बेहतर कोई भी एकदिवसीय बल्लेबाज नहीं देखा गया है। वनडे इंटरनेशनल मैचों में अब तक उन्होंने 43 शतक जड़े हैं। क्रिकेट के इतिहास में वे सबसे बेहतरीन रन-चेजरों में से एक हैं। भारत के कप्तान ने अब तक 254 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 59.07 की औसत से 12,169 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन है। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों की सूची में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर है। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में उनका बल्ला नहीं चला है।

 

Post navigation

Prev
Next
अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल की जमकर तारीफ

  • September 18, 2026
IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

IND vs AFG के बीच तीसरे टी20 में बारिश ना बन जाए विलेन, ऐसा रहेगा दिल्ली में मुकाबले के दौरान मौसम का हाल

  • September 17, 2026
श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार चैंपियन बना भारत, ट्रॉफी नहीं लेने पर मचा बवाल

  • September 14, 2026
फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

फाइनल में पहुंचने के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर का आया बड़ा बयान, कहा – जिस तरह से चीजें चल रही हैं मैं खुश हूं

  • September 11, 2026
BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

BCCI से सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, पूछा- नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट बोर्ड पर क्यों लागू नहीं होना चाहिए?

  • September 10, 2026
मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

मुकेश कुमार की नजरें टीम इंडिया में वापसी पर, कहा – यह घरेलू सीजन रहने वाला है मेरे लिए काफी अहम

  • September 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र September 24, 2026
  • SIR पर पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा बयान, बोले- ‘EC की छवि हो रही खराब’ September 24, 2026
  • अखिलेश यादव ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से शुरू की PDA यात्रा, एक तीर से साध रहे हैं 3 निशाने! September 24, 2026
  • ‘इस बेकार सॉफ्टवेयर को हटाएं’, ECINet एप को लेकर शशि थरूर ने की चुनाव आयोग से मांग September 24, 2026
  • अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना जंतर मंतर पार्ट 2 होगा’ September 24, 2026
  • पोस्टर में अखिलेश यादव को बना दिया भगवान कृष्ण, खुद सुदामा बन गए सपा नेता September 24, 2026
  • SIR पर सौरभ भारद्वाज ने घेरा, बोले- अब पोल खुल गई है… September 24, 2026
  • सेवा ही हमारा मुख्य कार्य, ऊंचाइयों पर पहुंचकर भी सेवा भाव से पीछे नहीं हटेंगे: प्रधानमंत्री मोदी September 24, 2026
  • राजस्थान निकाय चुनाव के बाद गरमाई सियासत, गहलोत ने लगाया सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप September 24, 2026
  • ‘मुस्लिमों के मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे’, जमीयत के महमूद मदनी का ऐलान September 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021