• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Vaccination in India: 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगेगी कोरोना वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन कल से; जानिए सबकुछ

  • April 27, 2021
Vaccination in India: 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को 1 मई से लगेगी कोरोना वैक्सीन, रजिस्ट्रेशन कल से; जानिए सबकुछ
Coronavirus vaccine
  • कोरोना वायरस महामारी के साथ 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र को लोगों को वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस नई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने नई पॉलिसी बनाई है।

नई दिल्ली । देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी के साथ 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र को लोगों को वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इस नई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने नई पॉलिसी बनाई है। इस पॉलिसी को लेकर कई सवाल किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा संकट राज्यों के सामने है, जिन पर 18-44 वर्ष आयु समूह के लोगों को वैक्सीनेट करने की जिम्मेदारी डाल दी गई है। वहीं केंद्र सरकार ने राज्यों और प्राइवेट सेक्टर को कोरोना वैक्सीनेशन में शामिल होने की इजाजत दे दी है।

कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए आपको क्या करना होगा

बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन नहीं लगेगी। कोरोना वैक्सीन के लिए आप पहले से रजिस्ट्रेशन कर अपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके लिए कोरोना वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क कोविन (Co-win)प्लेटफार्म बनाया है। इस प्लेटफार्म पर टीकाकरण से जुड़ा हर डेटा उपलब्ध होगा। 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वॉक इन ( बिना रजिस्ट्रेशन के टीकाकरण) की सुविधा नहीं है। वहीं 45 साल से अधिक लोगों के लिए वॉक इन की सुविधा मिलेगी। यानी 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे लोग बिना रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।

कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे होगा

कोरोना वैक्सीन के लिए आरोग्य सेतु एप और कोविन वेबसाइट (cowin.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इसके लिए आपको यह करना होगा…

-मोबाइल नंबर को OTP से वैरिफाई करना होगा।

-आधार कार्ड, पैनकार्ड या किसी अन्य फोटो पहचान पत्र के अनुसार जानकारी देनी होगी।

-एक मोबाइल नंबर से अधिकतम चार लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।

-सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन फ्री में लगेगी। प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने पर शुल्क देना पड़ेगा।

-जिन राज्यों ने 18 साल से उपर के लोगों को फ्री वैक्सीन देने के फैसला किया है । वहां भी यहीं व्यवस्था होगी।

इन राज्यों में सभी को फ्री वैक्सीन देने की घोषणा

केंद्र सरकार ने जैसे ही 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीनेट करने की घोषणा की, उप्र सरकार से सबसे पहले सभी को फ्री वैक्सीन लगाने का एलान किया। इसके बाद अब तक 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश फ्री में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा कर चुके हैं। इसमें मप्र, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, तमिलनाडु,तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, कर्नाटक, उत्तराखंड शामिल है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेट का खर्च केंद्र सरकार उठा रही है। पश्चिम बंगाल में चुनावों की वजह से 5 मई से टीकाकरण शुरु होगा।

कांग्रेस शासित राज्यों ने खड़े किए हाथ 

देश में 1 मई से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इससे पहले ही कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और झारखंड ने  कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर हाथ खड़े कर दिए है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 18 से 45 साल के बीच 2.90 करोड़ लोगों को फ्री में टीका दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से 3 हजार करोड़ रुपये इसके लिए खर्च किए जाने की बात है। इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि एक मई से 18 साल के ऊपर वालों को वैक्सीन दी जाएगी, लेकिन जब मैंने सीरम इंस्टीट्यूट में बात की तो पता चला कि जो ऑर्डर अभी केंद्र सरकार की ओर से दिए गए हैं, उसे ही पूरा करने में 15 मई का वक्त लगेगा।

 

Post navigation

Prev
Next
‘जो उसके साथ हुआ वो…’, सूर्या के परिवार से मिले स्वामी दीपांकर, बुलडोजर एक्शन का भी किया समर्थन

‘जो उसके साथ हुआ वो…’, सूर्या के परिवार से मिले स्वामी दीपांकर, बुलडोजर एक्शन का भी किया समर्थन

  • June 3, 2026
‘BJP की वजह से दुनिया में बदनामी…’, आगरा में धंसी सड़कों को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

‘BJP की वजह से दुनिया में बदनामी…’, आगरा में धंसी सड़कों को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

  • June 3, 2026
यूपी में प्रभारी मंत्रियों के जिलों में बड़ा बदलाव, 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का रणनीतिक दांव

यूपी में प्रभारी मंत्रियों के जिलों में बड़ा बदलाव, 2027 चुनाव से पहले योगी सरकार का रणनीतिक दांव

  • June 3, 2026
खान सर कोचिंग विवाद में बड़ी कार्रवाई, रोशन आनंद समेत तीन गिरफ्तार; बिहार सरकार लाएगी नई कोचिंग नीति

खान सर कोचिंग विवाद में बड़ी कार्रवाई, रोशन आनंद समेत तीन गिरफ्तार; बिहार सरकार लाएगी नई कोचिंग नीति

  • June 3, 2026
यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, घर बैठे मुफ्त में सीखें AI, मिलेगा सर्टिफिकेट भी

यूपी के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, घर बैठे मुफ्त में सीखें AI, मिलेगा सर्टिफिकेट भी

  • June 3, 2026
SIR पर ओवैसी का केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया से बढ़ेगी लोकतांत्रिक चिंता

SIR पर ओवैसी का केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया से बढ़ेगी लोकतांत्रिक चिंता

  • June 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा टाॅप कर जसमीत कौर ने बढाया कौम का मानः सेठी June 3, 2026
  • छुट्टी खत्म पुन: शैक्षिक सत्र शुरु, दारुल उलूम प्रशासन ने मल्टीमीडिया मोबाइल पर दोहराई रोक June 3, 2026
  • एडीजे कमर आलम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद इमरान मसूद June 3, 2026
  • सड़क निर्माण के लिए जिलाधिकारी से मिले मोहम्मदपुर ग्रंट के ग्रामीण June 3, 2026
  • वैश्य अग्र महिला समिति ने राहगीरों को शीतल जलजीरा वितरित कर बुझाई प्यास June 3, 2026
  • जनकपुरी पुलिस ने दो वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार June 3, 2026
  • कस्बा अम्बहेटा में वृद्धा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले व्यापारी June 3, 2026
  • नागल पुलिस ने छह आरोपी किए गिरफ्तार June 3, 2026
  • जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन June 3, 2026
  • गागलहेड़ी पुलिस ने पकड़े तीन शातिर वाहन चोर, तीन मोटरसाइकिलें की बरामद June 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021