जंतर मंतर पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का हंगामा, बैरिकेड तोड़ धरनास्थल की ओर बढ़े

जंतर मंतर पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का हंगामा, बैरिकेड तोड़ धरनास्थल की ओर बढ़े

नई दिल्ली : दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते 2 हफ्तों से पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। बीते दिनों पहलवानों ने दिल्ली पुलिस पर अपने साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लोगों से धरना स्थल पर पहुंचने की मांग की थी, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा का पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं से धरना स्थल पर कूच करने का आह्वान किया था। इसके बाद आज सोमवार को किसान यूनियन के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी।

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

पहलवानों की अपील के बाद जंतर मंतर पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया है और दिल्ली पुलिस ने उनको रोकने के लिए लगाए बेरिकेड्स को भी कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया है और धरना स्थल की ओर कूच करने शुरू कर दिया है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे