• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP: अब सभी अनाथों का सहारा बनेगी योगी सरकार, मिलेंगे ढाई हजार प्रति माह; 12वीं के आगे पढ़ाई में भी मदद

  • August 3, 2021
UP: अब सभी अनाथों का सहारा बनेगी योगी सरकार, मिलेंगे ढाई हजार प्रति माह; 12वीं के आगे पढ़ाई में भी मदद
  • उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना के अलावा अन्य कारणों से अनाथ हो गए सभी बच्चों को भी 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद देगी। इसके लिए कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना के अलावा अन्य कारणों से भी अनाथ होने वाले बच्चों का सहारा बनेगी। इसके लिए सोमवार को कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे जिन्होंने कोविड-19 के अलावा अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों या माता या पिता में से किसी एक या फिर अपने लीगल अभिभावक को खो दिया है, उन्हें 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के शुभारंभ मौके पर कोरोना के अलावा अन्य कारणों से अनाथ बच्चों को भी आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। घोषणा के 11 दिन बाद ही कैबिनेट ने सोमवार को इसका प्रस्ताव पास कर दिया। साथ ही 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर जिन्होंने कोरोना या अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों या फिर माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है तथा वह कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के बाद आगे की शिक्षा ले रहे हैं तो उन्हें भी मदद दी जाएगी। इंटर के बाद नीट, जेईई, क्लैट जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने वाले युवाओं को भी सरकार 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।

इस योजना के तहत जिनकी माता तलाकशुदा या परित्यक्ता हैं अथवा जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्य कमाने वाला जेल में है या फिर ऐसे बच्चे जिन्हें बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति या बाल वैश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार या पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराया गया है उन्हें भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।इस योजना का लाभ एक परिवार के अधिकतम दो बच्चों को मिल सकेगा। कैबिनेट ने योजना के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए भविष्य में जरूरी संशोधन एवं परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।

 

Post navigation

Prev
Next
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

  • August 20, 2026
‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘मानसिक गुलामी’, राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज

‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘मानसिक गुलामी’, राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज

  • August 20, 2026
‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

  • August 20, 2026
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम

  • August 20, 2026
‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस नेताओं की ‘चुप्पी’ से मल्लिकार्जुन खड़गे ‘आहत’, CWC की बैठक में जताई निराशा

‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस नेताओं की ‘चुप्पी’ से मल्लिकार्जुन खड़गे ‘आहत’, CWC की बैठक में जताई निराशा

  • August 20, 2026
‘RSS पर लगे बैन’, अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग

‘RSS पर लगे बैन’, अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग

  • August 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी August 20, 2026
  • ‘वंदे मातरम’ पर कांग्रेस के रुख को देवेंद्र फडणवीस ने बताया ‘मानसिक गुलामी’, राहुल गांधी के पुणे दौरे पर भी कसा तंज August 20, 2026
  • ‘अगर राजीव गांधी न होते तो…’, राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद August 20, 2026
  • Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम August 20, 2026
  • गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम…’ August 20, 2026
  • ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर कांग्रेस नेताओं की ‘चुप्पी’ से मल्लिकार्जुन खड़गे ‘आहत’, CWC की बैठक में जताई निराशा August 20, 2026
  • ‘RSS पर लगे बैन’, अमेरिकी संस्था USCIRF के चीफ आसिफ महमूद की बड़ी मांग August 20, 2026
  • इंग्लैंड में दिखा अनोखा नजारा, 2 गेंदबाजों ने किया 5 विकेट हॉल लेने का कमाल, फिर मैच बॉल के हुए दो टुकड़े August 20, 2026
  • यूपी-MP और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; दिल्ली में भी बारिश के आसार August 20, 2026
  • ‘कार्रवाई तो होगी’, आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री August 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021