• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: राजनाथ स‍िंह की सभा में उठी आवाज ‘सेना में भर्ती शुरू कराइए’..,रक्षा मंत्री ने कहा- शीघ्र कराएंगे

  • February 23, 2022
UP Election 2022: राजनाथ स‍िंह की सभा में उठी आवाज ‘सेना में भर्ती शुरू कराइए’..,रक्षा मंत्री ने कहा- शीघ्र कराएंगे
  • UP Vidhan Sabha Chunav 2022 रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह ने बुधवार को देवर‍िया में चुनावी सभा को संबोध‍ित क‍िया। रैली युवकों ने आवाज लगाई क‍ि सेना में भर्ती शुरू कराइए। राजनाथ स‍िंह इसका तुंरत उत्‍तर द‍िया और कहा क‍ि शीघ्र शुरू कराएंगे।

देवर‍िया। भाजपा की चुनावी रैली को संबोध‍ित करने देवर‍िया पहुंचे रक्षामंत्री को कुछ क्षण के ल‍िए असहज स्‍थ‍ित‍ि का सामना करना पड़ा। राजनाथ सिंह ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया वैसे ही भीड़ की तरफ से आवाज आई क‍ि सेना में भर्ती शुरू कराइए। राजनाथ स‍िंह इसका तुंरत उत्‍तर द‍िया और कहा क‍ि शीघ्र शुरू कराएंगे। इसके बाद युवक शांत हो गए। एक द‍िन पूर्व गोरखपुर में भी राजनाथ स‍िंह की रैली में इस तरह की मांग उठी थी।

सपा सरकार में माफिया के कहने पर अधिकारियों के ट्रांसफर होते थे

देवरिया जिले के ज्ञान प्रकाश इंटर कालेज भलुअनी में भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि अटलजी की सरकार को भी आपने देखा है।राजीव गांधी ने कहा था कि क्या करें 100 पैसा भेजता हूं,नीचे नीचे आते आते 15 पैसा पहुंचता है। इस चुनौती को प्रधानमंत्री मोदीजी ने स्वीकार किया। अब सीधे खाते में 100 का 100 पैसा पहुंचता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सपा सरकार के कार्य काल देखा है, माफिया के कहने पर अधिकारियों के ट्रांसफर होते थे। योगी सरकार में ऐसा नहीं है।

अब पूरी दुन‍िया भारत की सुन रही है

उन्‍होंने कहा कि पहले दुनिया के मंच जब भारत बोलता था तो कोई सुनता नहीं था। आज भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है। शहीदों को गृहमंत्री रहते हुए हमने कंधा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे साथ बैठकर दस मिनट में निर्णय लिया। पाकिस्तान को सबक सिखाया। भारत माता का मस्तक झुकने नहीं देंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज यूपी में सज्जनों को भय नहीं, दुर्जनों की खैर नहीं। समाजवादी वह होता है। जो जनता को भय और भूख से छुटकारा दिलाए। सच्चे समाजवादी और राष्ट्रवादी हम हैं। कहा कि सपा और बसपा को भी भी देखा है किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न लगे हों। सिंह ने कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करते। हम समाज और देश बनाने के लिए करते हैं।

गरीबों के ह‍ित में काम क‍िया

रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि गलवान घाटी में चीन के तीन चार मारे गए। भारत के अधिक मारे गए। आस्ट्रेलिया के खोजी पत्रकार ने बताया कि चीन के 40 से 50 सैनिक मारे गए। बताइए, देश की एकता, अखंडता के सवाल पर यह राजनीति करते हैं। यूपी में अर्थव्यवस्था का आकार 2017 में 11 लाख करोड़ था। 2022 में 21 लाख करोड़ पहुंच गई। माताएं बहनें सिर पर घड़ा लेकर घर जाती हैं। मैंने और प्रधानमंत्री ने इससे निजात दिलाने के लिए प्रयास शुरू किया। घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों को पांच लाख तक इलाज की सुविधा मिल रही है। सरकार बनने पर होली व दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारत आज अपने संकल्प से निजात पा रहा है। अमेरिका में कोरोना के कारण इतनी महंगाई बढ़ी है, जितनी 40 वर्षों में नहीं बढ़ी थी। कोरोना के कारण यहां भी मामूली महंगाई बढ़ी, लेकिन छह माह में हम काबू पा लेंगे। बहुत सारी घोषणा की गई है। अन्नपूर्णा कैंटीन चलाई जाएगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि एक करोड़ महिलाओं को न्यूनतम दर पर क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। डबल नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है। मोदी का विजन, जनता का पार्टिसिपेशन है।

भीड़ से आवाज उठी….रक्षामंत्री जी..रक्षामंत्री जी… सेना भर्ती करो…भर्ती करो

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन समाप्त होने की ओर था। उसी समय भीड़ में बैठे युवाओं ने आवाज लगाई। रक्षा मंत्री जी…रक्षामंत्री जी….देवरिया में सेना की भर्ती करो…भर्ती करो। उनकी आवाज सुनने के लिए रक्षामंत्री कुछ क्षण के लिए शांत हो गए। उनकी बात सुनने के बाद बोले, शांत हो जाइए…शांत हो जाइए। कोरोना खत्म होने दीजिए। बहुत जल्द यहां भर्ती होगी। उन्हाेंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा…बहुत बढ़िया…बहुत बढ़िया। फिर बोले, अब मैं चलूं। भीड़ से आवाज आई जय श्रीराम। उन्होंने वोट की अपील करते हुए अपनी बात खत्म की और हेलीपैड की तरफ चल दिए।

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र को किया याद

केंदीय रक्षा मंत्री सिंह भाषण की शुरुआत में कहा कि जब दुर्गा जी चुनाव लड़ रहे थे, तब बरहज आया था। आज उनके पुत्र के लिए अपील करने आया हूं। यह भावुक वाला क्षण है।दुर्गा जी इमानदार व्यक्ति थे, अल्हड़ स्वभाव था, लंबे अर्से बाद आया हूं, जब शाका बोल रहे थे तो उनको नीचे से ऊपर तक देख रहा था। दुर्गा जी की छवि दिख रही थी, दीपक मिश्रा को ऐसा वोट दीजिये कि उप्र में रिकॉर्ड कायम हो।

 

 

Post navigation

Prev
Next
रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी

रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी

  • August 25, 2026
महायुति में निगमों के बंटवारे का विवाद सुलझा, विधायक संख्या के आधार पर BJP, शिवसेना-NCP को मिलेगा हिस्सा

महायुति में निगमों के बंटवारे का विवाद सुलझा, विधायक संख्या के आधार पर BJP, शिवसेना-NCP को मिलेगा हिस्सा

  • August 25, 2026
बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात

बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात

  • August 25, 2026
शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ “डिस्कवर यू-2026” ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन एवं “विद्यार्थी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ “डिस्कवर यू-2026” ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन एवं “विद्यार्थी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन

  • August 24, 2026
भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश

भूपेंद्र चौधरी की सपा चीफ को दो टूक, कहा- चवन्नी वाले बयान पर माफी मांगे अखिलेश

  • August 24, 2026
CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

CM रेखा गुप्ता को सौरभ भारद्वाज ने कहा ‘Thank You’, कसा तंज

  • August 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • कब-कब खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच, देखें पूरा शेड्यूल August 25, 2026
  • रेप के दोषी राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल! सिरसा जाने की तैयारी August 25, 2026
  • ‘मैं बलि का बकरा बनी’, फिर बिफरीं तनुश्री दत्ता, बॉलीवुड के दिग्गजों पर साधा निशाना, बोलीं- कुछ राक्षस का अवतार हैं August 25, 2026
  • भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद का ऐलान, लालबाग में जुटेगा हिंदू समाज August 25, 2026
  • महायुति में निगमों के बंटवारे का विवाद सुलझा, विधायक संख्या के आधार पर BJP, शिवसेना-NCP को मिलेगा हिस्सा August 25, 2026
  • बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात August 25, 2026
  • चीनी की कीमतें बढ़ने पर हुआ सवाल तो मुस्कुराए कृषि मंत्री शिवराज, बोले- ‘सब इंतजाम…’ August 25, 2026
  • ’40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी’, नीति आयोग की रिपोर्ट पर प्रियंका गांधी का हमला August 24, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ “डिस्कवर यू-2026” ओरिएंटेशन एंड इंडक्शन एवं “विद्यार्थी संवाद” कार्यक्रम का आयोजन August 24, 2026
  • माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में नवागंतुक छात्र-छात्राओं हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन August 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021