• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: सपा पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- आतंक‍ियों से प्रेम की वजह बताएं अखिलेश यादव

  • February 23, 2022
UP Election 2022: सपा पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- आतंक‍ियों से प्रेम की वजह बताएं अखिलेश यादव
  • UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। बुधवार को गोरखपुर में मीड‍िया से रूबरू नड्डा ने अख‍िलेश यादव पर न‍िशाना साधते हुए कहा क‍ि अख‍िलेश को आतंक‍ियों से अपने प्रेम के बारे में बताना चाह‍िए।

गोरखपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अखिलेश को आतंकवादियों का हितैषी करार दिया और उनसे आतंकियों से प्रेम की वजह पूछी है। बुधवार को टाउनहाल स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत में नड्डा ने आंतकवादियों के प्रति अखिलेश यादव के प्रेम का तथ्यवार उदाहरण देते हुए सपा को घेरा।

आतंकियों से लिंक जोड़ते हुए अख‍िलेश पर साधा न‍िधाना

नड्डा ने 2007 में गोलघर और लखनऊ, अयोध्या व वाराणसी की कचहरी में हुए सीरियल ब्लास्ट की याद दिलाई, जिसकी जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिद्दीन व हरकत-उल-इस्लाम ने ली थी और अप्रैल 2012 में सत्ता में आते हुए उस ब्लास्ट के आरोपियों हाफिज तारिक कासिमी और खालिद मोजाहिद पर से अखिलेश ने मुकदमा वापस लेने का निर्णय लिया था। इसके अलावा उन्होंने 31 दिसंबर 2007 और एक जनवरी 2008 को रामपुर में सीआरपीएफ के कैंप पर उस हमले का भी जिक्र किया, जिसमें सात जवान मारे गए थे। उस घटना के आरोपी लस्कर-ए-तोइबा के आतंकी शहाबुद्दीन पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने का निर्णय भी अखिलेश सरकार ने ले लिया था।

jagran

नड्डा ने छुए दिव्यांग कार्यकर्ता पुरुषोत्तम के पैर

नड्डा ने दिव्यांग कार्यकर्ता पुरुषोत्तम के पैर छुए। टाउन हॉल स्थित बीजेपी के मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता के लिए नड्डा जैसे ही पहुंचे, पुरुषोत्तम उनके पैरों पर गिर गए। इस पर नड्डा ने उन्हें विशेष बताते हुए उठाया और उनके पैरों में झुककर प्रणाम किया।

सपा नेता का बेटा है आतंकी

नड्डा ने एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रति आभार जताया, जिसने मुकदमा वापस किए जाने से इन्कार कर दिया और दोनों ही मामलों में आतंकवादियों को फांसी की सजा हुई। नड़्डा ने अहमदाबाद की आतंकी घटना के उस जिम्मेदार की चर्चा भी की, जिसकाे बीते दिनों फांसी की सजा हुई। उन्होंने कहा कि उस आतंकी बेटा सपा का नेता है और अक्सर अखिलेश के साथ देखा जाता है। संवाददाताओं के जरिए उन्होंने जनता से कहा कि अब निर्णय उनके हाथ में है कि विनाश के साथ चलें या विकास के साथ। अखिलेश को उन्होंने विनाश का प्रतीक है और योगी विकास का।

जनता को गुमराह कर अखिलेश ने खुद लगवा लिया मोदी टीका

कोविड टीकाकरण में देश और प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए नड्डा ने इस विषय पर रुख को लेकर सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा ने कोविड टीका को मोदी और भाजपा का टीका बताकर लोगों को गुमराह किया और अब खुद ही परिवार सहित टीका लगवाकर घूम रहे हैं। ऐसा इसलिए कि गद्दी के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। यहां तक कि मानवता का भी मजाक उड़ा सकते हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई तस्वीर तो खींची है और वैचारिक मानक पर खरी उतरी है। वैचारिक मानक के दायरे में उन्होंने अनु. 370 हटाने, राम मंदिर बनवाने और तीन तलाक को समाप्त करने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते पिछले सरकारें यह जरूरी निर्णय नहीं ले सकीं। इसी क्रम में उन्होंने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सूची गिनाई और कल्याणकारी योजनाओं से जनता को हुए लाभ का खाका भी प्रस्तुत किया।

 

Post navigation

Prev
Next
‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’

  • October 15, 2026
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’

  • October 15, 2026
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

  • October 15, 2026
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान

  • October 15, 2026
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’

  • October 14, 2026
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती

  • October 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अंकिता भंडारी के माता-पिता को तड़के 4 बजे हिरासत में लेने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- उनका गुनाह क्या था? October 15, 2026
  • राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, बांग्लादेश-श्रीलंका का जिक्र कर लगाया बड़ा आरोप October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो… October 15, 2026
  • ‘फुटेज खो गई’, चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- ‘बेतुके बहाने नहीं चलेंगे’ October 15, 2026
  • अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- ‘हम सब…’ October 15, 2026
  • दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार October 15, 2026
  • 4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- ‘अब पूरा देश…’ October 15, 2026
  • यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट के आदेश पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान October 15, 2026
  • दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह न भूलें कि…’ October 14, 2026
  • ‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती October 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021