शोकसभा में पूर्व चेयरमैन को किए श्रद्धासुमन अर्पित

शोकसभा में पूर्व चेयरमैन को किए श्रद्धासुमन अर्पित
  • सहारनपुर में तीतरों में आयोजित शोकसभा को सम्बोधित करते भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी। एसपीयूआर

सहारनपुर। तीतरों नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौ. जगवीर सिंह की शोकसभा में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री सरस्वती इंटर कालेज के प्रबंधक चौ. रामकुमार के पिताजी व तीतरों नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौ. जगवीर सिंह की शोकसभा को सम्बोधित करते हुए कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि चौ. जगवीर सिंह ईमानदारी व सादगी की मिसाल थे जिन्होंने आजीवन सर्वसमाज के लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष करने का काम किया।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन ने कहा कि चौ. जगवीर सिंह राजनीति के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वहन करते थे। उनके निधन से हुई क्षति अपूरणीय है। इसके अलावा चौ. नेपाल सिंह, सुरेश चौधरी, पदम सिंह वर्मा, कुलवीर चौधरी, प्रदीप चौहान, राजकुमार, धर्मवीर सिंह आदि ने भी पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह के आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे