• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

फरवरी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में जबरदस्त उछाल, ईंधन की मांग जोरदार इजाफा

  • March 2, 2023
फरवरी में पेट्रोल-डीजल की बिक्री में जबरदस्त उछाल, ईंधन की मांग जोरदार इजाफा
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में देश में ईंधन की मांग में तेज उछाल देखने को मिला। पेट्रोल और डीजल की खपत में बढ़ोतरी दो अंक में रही है। सार्वजनिक क्षेत्रों की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले पेट्रोल की बिक्री फरवरी में 12 प्रतिशत बढ़कर 25.7 लाख टन हो गई। 

नई दिल्ली। फरवरी में देश में ईंधन की मांग में तेज उछाल देखने को मिला। पेट्रोल और डीजल की खपत में बढ़ोतरी दो अंक में रही है। सार्वजनिक क्षेत्रों की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले पेट्रोल की बिक्री फरवरी में 12 प्रतिशत बढ़कर 25.7 लाख टन हो गई। इससे पिछले साल के समान महीने में यह 22.9 लाख टन रही थी।

कोरोना से प्रभावित 2021 के समान महीने की तुलना में पेट्रोल की बिक्री 1.57 प्रतिशत अधिक रही है। वहीं, फरवरी 2020 की तुलना में इसमें 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। माह-दर-माह आधार पर पेट्रोल की मांग 13.5 प्रतिशत बढ़ी है। इससे पिछले महीने पेट्रोल की मांग 5.1 प्रतिशत घटी थी।

सबसे अधिक खपत वाले ईंधन डीजल की बिक्री फरवरी में 13 प्रतिशत बढ़कर 65.2 लाख टन पर पहुंच गई। फरवरी, 2021 की तुलना में डीजल की बिक्री 12.1 प्रतिशत तथा 2020 के समान महीने की तुलना में 7.7 प्रतिशत बढ़ी है। मासिक आधार पर बात की जाए, तो जनवरी में डीजल की बिक्री 59.7 लाख टन रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही फरवरी में वाहन ईंधन एटीएफ की मांग सालाना आधार पर 41.3 प्रतिशत बढ़कर 5,74,200 टन पर पहुंच गई। हालांकि, फरवरी, 2020 की तुलना में एटीएफ की बिक्री कम रही है। माह-दर-माह आधार पर एटीएफ की बिक्री 3.3 प्रतिशत बढ़ी है। सूत्रों ने कहा कि घरेलू हवाई यात्रा कोरोना पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है।

फरवरी, 2023 में सालाना आधार पर एलपीजी की बिक्री 2.43 प्रतिशत बढ़कर 25.3 लाख टन पर पहुंच गई। फरवरी, 2021 की तुलना में एलपीजी की खपत 12 प्रतिशत और फरवरी, 2020 की तुलना में 22.2 प्रतिशत अधिक रही। मासिक आधार पर एलपीजी की मांग 6.14 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी में एलपीजी की खपत 23.8 लाख टन रही थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
दाऊद की ‘D-कंपनी’ को ‘भारत का’ बताए जाने पर भारतीय प्रतिनिधि ने UN को लताड़ा, कहा-ऐसी गलती ना करें

दाऊद की ‘D-कंपनी’ को ‘भारत का’ बताए जाने पर भारतीय प्रतिनिधि ने UN को लताड़ा, कहा-ऐसी गलती ना करें

  • October 22, 2026
“मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं”, राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर का तीखा जवाब

“मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं”, राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर का तीखा जवाब

  • October 22, 2026
‘पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह…’ आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

‘पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह…’ आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

  • October 22, 2026
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- वोट चोरी का बहाना बनाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहता है विपक्ष

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- वोट चोरी का बहाना बनाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहता है विपक्ष

  • October 22, 2026
एमबीबीएस छात्रा शगुन सैनी ने आत्महत्या की, परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार

एमबीबीएस छात्रा शगुन सैनी ने आत्महत्या की, परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार

  • October 22, 2026
प्रीति पाल की चांदी की जीत ने मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल बनाया

प्रीति पाल की चांदी की जीत ने मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल बनाया

  • October 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दाऊद की ‘D-कंपनी’ को ‘भारत का’ बताए जाने पर भारतीय प्रतिनिधि ने UN को लताड़ा, कहा-ऐसी गलती ना करें October 22, 2026
  • “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं”, राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर का तीखा जवाब October 22, 2026
  • ‘पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह…’ आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह October 22, 2026
  • सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई आत्मकथा की झलक, प्रियंका गांधी से बोलीं- इसमें कई तस्वीरें हैं October 22, 2026
  • SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- वोट चोरी का बहाना बनाकर घुसपैठियों के वोट बचाना चाहता है विपक्ष October 22, 2026
  • ‘जवाब तो मैं तब दूंगा, जब…’, केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह October 22, 2026
  • एमबीबीएस छात्रा शगुन सैनी ने आत्महत्या की, परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार October 22, 2026
  • प्रीति पाल की चांदी की जीत ने मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल बनाया October 22, 2026
  • CJP नेताओं की कम नहीं हो रही मुश्किलें, आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे दास, रांका और शिंदे, जानिए क्या है मामला October 22, 2026
  • CJP नेता आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से रिहा, बाहर आते ही हाथ में तिरंगा लेकर शेयर की पहली तस्वीर October 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021