shobhit University Gangoh
 

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कार को बम से उड़ा देंगे

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, मैसेज में लिखा- कार को बम से उड़ा देंगे
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने एएनआई के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। आगे की जांच जारी है।

पहले भी कई बार मिली धमकी

पिछले कुछ साल से सलमान खान को धमकियों मिलने का सिलसिला जारी है। बता दें कि 8 नवंबर 2024 को भी सलमान को मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए धमकी भरी कॉल की गई थी। इसके बाद वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।कथित तौर पर धमकी भरे संदेश में एक गाने का जिक्र था जिसमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई दोनों का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई थी कि गीत लिखने वाले को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घटना की जांच के दौरान गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाला एक फेसबुक पोस्ट भी सामने आया था। पुलिस के मुताबिक यह पोस्ट कथित तौर पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने अपलोड किया था।
Jamia Tibbia