• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले हुए 236, 15 राज्‍यों तक फैला नया वैरिएंट, 60 फीसद को हुए पूरे वैक्‍सीनेटेड

  • December 23, 2021
देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले हुए 236, 15 राज्‍यों तक फैला नया वैरिएंट, 60 फीसद को हुए पूरे वैक्‍सीनेटेड
  • देश में ओमिक्रोन के मामले 236 हो चुके हैं। देश के करीब 15 राज्‍यों में इस वैरिएंट के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। हरियाणा में भी इसका पहला मामला सामने आ गया है। दिल्‍ली में इसके सबसे अधिक मामले हैं।

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के अब तक कुल 236 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक देश के 15 राज्‍यों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। इसके सबसे अधिक मामले दिल्‍ली में सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र का नंबर है। हरियाणा में भी इस वैरिएंट का मामला अब सामने आ चुका है। तमिलनाडु में इसके मामलों की संख्‍या बढ़कर 34 हो गई है। इस वैरिएंट से उपजे हालातों का जायजा लेने के लिए आज पीएम मोदी एक समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक भारत में 60 फीसद से अधिक योग्य आबादी को अभी पूरी तरह से टीका लगाया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “और नए कारनामे कर रहे हैं! बधाई भारत। हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक भागीदारी और समर्पित प्रयासों से समर्थित, 60% से अधिक योग्य आबादी को अब पूरी तरह से टीका लगाया गया है।”

बीते 24 घंटों के दौरान की यदि बात करें तो केरल में नौ, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश और बंगाल में दो-दो और हरियाणा में एक मामला सामने आया है। हरियाणा में ओमिक्रान का पहला केस है। अभी तक जितने भी संक्रमित मिले हैं उनमें हल्के लक्षण हैं और कई लोगों में तो कोई लक्षण भी नजर नहीं आ रहे। अब तक नए वैरिएंट से देश में किसी की मौत नहीं हुई है।

आइआइटी कानपुर के पद्मश्री प्रोफेसर मणीन्द्र अग्रवाल का कहना है कि इस खतरे को आने रोका नहीं जा सकता है, लेकिन एहतियात बरतकर इससे बचा जरूर जा सकता है। इसकी तैयारी भी हमें खुद ही करनी होगी। उनका ये भी कहना है कि अब तक सामने आए डाटा के आधार पर ये कहा जा सकता है कि जिन लोगों की इम्युनिटी पावर मजबूत रही है उन पर इस वैरिएंट का असर कम देखने को मिला है। वहीं कम इम्‍युनिटी वाले लोग इसके प्रभाव में ज्‍यादा आए हैं। उनके मुताबिक इससे बचाव का यही तरीका है कि लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क लगा कर रखें। इसके अलावा जिन्‍होंने अब तक वैक्‍सीन की खुराक नहीं ली है वो जल्‍द से जल्‍द वैक्‍सीन ले लें।

प्रोफेसर अग्रवाल का ये भी कहना है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका में लोगों के अंदर नेचुरल इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। देश के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों में नेचुरल इम्युनिटी डेवलेप हो चुकी है। ऐसे लोगों पर वायरस का असर ज्यादा नहीं होगा। हालांकि नए वैरिएंट के के पूरे आंकड़े सामने आने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोप के लिए क्षेत्रीय निदेशक डा. हंस क्लूज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि ओमिक्रोन के चलते यूरोप में महामारी के एक और तूफान को आते देखा जा सकता है। इसका सामना करने के लिए सरकारों को तैयार रहना चाहिए। इसके चलते कई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ेंगे और पहले से ही संकटों का सामना कर रही क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और मुश्किल में आएगी।

 

Post navigation

Prev
Next
पीएम मोदी ने लिखा लेख, ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…’

पीएम मोदी ने लिखा लेख, ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…’

  • September 28, 2026
‘MLA बना दो’, नितिन गडकरी का जाति के आधार पर टिकट मांगने वालों पर तंज

‘MLA बना दो’, नितिन गडकरी का जाति के आधार पर टिकट मांगने वालों पर तंज

  • September 28, 2026
बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज खुलेंगे सभी बैंक

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज खुलेंगे सभी बैंक

  • September 28, 2026
दिल्ली-NCR में सितंबर की सबसे सर्द रात, 21 डिग्री पहुंचा तापमान; आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में सितंबर की सबसे सर्द रात, 21 डिग्री पहुंचा तापमान; आज कैसा रहेगा मौसम?

  • September 28, 2026
‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

‘सत्ता पाने के लिए राहुल गांधी…’, ECI के बयान के बाद कांग्रेस पर BJP का हमला

  • September 26, 2026
‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

‘SIR पर सर्वसम्मति से सारे फैसले, PM पद को लेकर राहुल की जलन’, EC विवाद पर BJP का हमला

  • September 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • “किसी को आना है तो हमारी पार्टी में शामिल हो जाओ”, अजित गुट के साथ मर्जर पर शरद पवार का बड़ा बयान September 28, 2026
  • अरविंद केजरीवाल पर बरसे प्रवेश वर्मा, कहा- गुंडागर्दी से नहीं जीता जाता जनता का दिल September 28, 2026
  • बिहार में अपराध पर चिराग पासवान के बयान पर संजय सिंह बोले, ‘वो तो…’ September 28, 2026
  • ₹2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज, SC का केंद्र के फैसले पर रोक लगाने से इनकार September 28, 2026
  • चंद्रशेखर आजाद पर भड़की मायावती, इशारों में बताया BJP की टीम B! September 28, 2026
  • ‘चच्चू कांग्रेस वालों को…’, सपा-कांग्रेस में मचे घमासान पर ओपी राजभर ने कसा तंज September 28, 2026
  • गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव को लेकर अखिलेश का तंज, AI वीडियो शेयर कर साधा निशाना September 28, 2026
  • भगत सिंह की शहादत से प्रेरणा लें युवा, किताबों को बनाएं अपना मित्र September 28, 2026
  • उज्जैन की शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव September 28, 2026
  • पीएम मोदी ने लिखा लेख, ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…’ September 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021