• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमेरिका पर बेहद भड़का हुआ है तालिबान, कहा- जानबूझकर किया ये सब बर्बाद

  • September 2, 2021
अमेरिका पर बेहद भड़का हुआ है तालिबान, कहा- जानबूझकर किया ये सब बर्बाद
  • तालिबान ने कहा है कि अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों समेत राष्‍ट्रीय सुरक्षा की सपंत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। अमेरका को हर बार हार का मुंह देखना पड़ा इसलिए ही वो यहां से भाग गया।

काबुल । तालिबान ने अमेरिका पर जानबूझकर काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों और अन्‍य वाहनों को नष्‍ट करने का आरोप लगाया है। तालिबान ने कहा है कि ये सब कुछ बदनीयती की वजह से किया गया है। आरियाना न्‍यूज के हवाले से एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी वायु सेना के आखिरी विमान के काबुल से उड़ान भरने के बाद तालिबानी आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट पर अपना कब्‍जा कर लिया था।

इसके बाद वहां पर तालिबान के प्रवक्‍ता जबीहुल्‍ला मुजाहिद्दीन अपने साथियों के साथ वहां पर आया था। उसने तालिबान के आतंकियों को वहां पर संबोधित किया था। उसने कहा था कि आखिरकार आज देश अमेरिका से पूरी तरह से आजाद हो गया है। ये खुशी का दिन है। मुजाहिद्दीन समेत दूसरे तालिबानी नेताओं ने एयरपोर्ट का जायजा भी लिया था और वहां पर मौजूद विमानों और हेलिकॉप्‍टरों की भी जांच की थी।

आपको बता दें कि अमेरिका अपने पीछे हजारों की संख्‍या में वाहन, बख्‍तरबंद गाड़ियां, हथियार काबुल में ही छोड़ गया है। जाने से पहले उसने काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद वाहनों को बर्बाद कर दिया था। यही हाल उसने विमानों का किया। जाने से पहले विमानों को उड़ान भरने के काबिल नहीं छोड़ा गया। हेलिकॉप्‍टर्स के न सिर्फ बाहरी शीशे को तोड़ दिया गया, बल्कि उन्‍हें तकनीकी रूप से भी निष्क्रिय कर दिया गया था। अमेरिका ने जाने से पहले अपने अत्‍याधुनिक रॉकेट डिफेंस सिस्‍टम को भी नष्ट कर दिया था।

अमेरिका का कहना था कि तालिबान अब इनका उपयोग नहीं कर सकेगा। जिन विमानों को अमेरिका ने खराब किया है उसमें सी-130जे हरक्‍यूलिस विमान और एमआई-17 हेलिकॉप्‍टर्स समेत कई दूसरे छोटे विमान भी शामिल हैं। इन्‍हीं विमानों को देखकर अब तालिबान अमेरिका पर आग बबूला हो रहा है। तालिबान के नेता अनस हक्‍कानी का कहना है कि अमेरिका वर्षों से हमें बर्बाद करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन काबुल एयरपोर्ट इस बात का गवाह है कि कौन असल में बर्बाद हुआ है।

हक्‍कानी का कहना है कि अमेरिका ने देश की राष्‍ट्रीय संपत्ति को बर्बाद किया है । तालिबान के नेता का कहना है कि वो एयरपोर्ट को जल्‍द से जल्‍द शुरू करने पर जोर दे रहे हैं। यही अमीरात के सभी नेता भी चाहते हैं। खुशी की बात ये है कि घुसपैठिए यहां से अब भाग चुके हैं। उनका हर बार तालिबान के हाथों हार ही मिली। यही सच्‍चाई है कि अमेरिका को यहां पर हार मिली इसी वजह से उसको भागना भी पड़ा।

 

Post navigation

Prev
Next
महिला बदसलूकी मामले में रुका प्रोमोशन, बोले ACP विवेक भगत-जांच करो, अभी नहीं चाहिए तरक्की

महिला बदसलूकी मामले में रुका प्रोमोशन, बोले ACP विवेक भगत-जांच करो, अभी नहीं चाहिए तरक्की

  • October 6, 2026
‘पहले अपना नेम टैग लगाओ…’ दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी पर दीपके का तंज

‘पहले अपना नेम टैग लगाओ…’ दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी पर दीपके का तंज

  • October 6, 2026
यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल

यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल

  • October 6, 2026
मायावती के भतीजे आकाश आनंद की फिर हुई बसपा में वापसी

मायावती के भतीजे आकाश आनंद की फिर हुई बसपा में वापसी

  • October 5, 2026
‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’

‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’

  • October 5, 2026
SIR के मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक, खरगे-राहुल समेत बड़े पदाधिकारी मौजूद

SIR के मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक, खरगे-राहुल समेत बड़े पदाधिकारी मौजूद

  • October 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • महिला बदसलूकी मामले में रुका प्रोमोशन, बोले ACP विवेक भगत-जांच करो, अभी नहीं चाहिए तरक्की October 6, 2026
  • ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ…’ दिल्ली पुलिस की पत्रकारों के लिए एडवाइजरी पर दीपके का तंज October 6, 2026
  • सीएम योगी आज HCLTech के कार्यक्रम में होंगे शामिल, लखनऊ IT सिटी में मनाया जाएगा 10 साल का सफर October 6, 2026
  • यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; लखनऊ समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल October 6, 2026
  • फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना – ‘साबित हो गया कि…’ October 5, 2026
  • मायावती के भतीजे आकाश आनंद की फिर हुई बसपा में वापसी October 5, 2026
  • ‘पत्नी को I Love You’ वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, ‘पागल आदमी…’ October 5, 2026
  • पुलिस परिवार के बच्चों ने 99 तक के पहाड़े याद कर दिखाई याददाश्त की क्षमता October 5, 2026
  • इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता में बसंत कराटे अकादमी की टीम विजेता October 5, 2026
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ताओं का डॉ. कुशल पाल धीमान के आवास पर भव्य स्वागत October 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021