• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब में कांग्रेस विधायकों के बागी तेवर, धीमान ने कहा था- सरकार गिरा दो, अब परगट सिंह भी बोले

  • May 24, 2021
पंजाब में कांग्रेस विधायकों के बागी तेवर, धीमान ने कहा था- सरकार गिरा दो, अब परगट सिंह भी बोले
  • पंजाब में कांग्रेस में मचा घमासान थम नहीं रहा। कांग्रेस विधायक सुरजीत धीमान ने कहा था कि नाराज विधायक सरकार गिरा दें। अब धीमान की बात का परगट सिंह ने भी समर्थन किया है। कहा कि अन्य विधायकों को भी ऐसा ही कहना चाहिए।

चंडीगढ़। कांग्रेस के विधायक सुरजीत धीमान द्वारा नाराज कांग्रेसी विधायकों को सरकार गिराने के बयान पर आज पार्टी विधायक परगट सिंह ने भी सहमति दी है। आज उनके फ्लैट पर एक बार फिर से कुछ कांग्रेसी नेताओं व मंत्रियों की बैठक हुई। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि सुरजीत धीमान ने ठीक ही कहा है, बाकी के विधायकों को भी ऐसा ही कहना चाहिए।

परगट सिंह ने कहा कि कई विधायक अहम मुद्दों को लेकर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने को लेकर नाराज हैॆ। मैं भी यही महसूस करता हूं जो सुरजीत धीमान ने कहा है कि हमें लोगों के बीच जाना मुश्किल हो गया है, जब लोग हमसे सवाल पूछते हैं कि उन्होंने ड्रग्स, बेअदबी और माफिया राज को खत्म करने जैसे मुद्दों पर क्या किया, हमें इस तरह के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो जाता है।

परगट सिंह ने यह भी कहा कि अगर सरकार को यह लगता है कि वह ठीक काम कर रही है तो उसे अपना सर्वे खुद ही करवा लेना चाहिए। उन्हें पता चल जाएगा कि लोग उनके बारे में क्या राय रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर सरकार को उसकी कारगुजारी को लेकर आगाह करते रहे हैं।

नाराज कांग्रेसियों को लेकर कांग्रेस हाईकमान के पास दिल्ली जाने के सवाल पर परगट सिंह ने कहा कि मेरा किसी भी नेता के साथ कोई ज्यादा सहचार नहीं है। मैं जो भी बात करता हूं वह या तो यहीं पर सरकार के लेवल पर करता हूं या फिर मीडिया के जरिए अपनी बात रख देता हूं और कभी भी अपनी बात से पलटता नहीं हूं। कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के बयान को लेकर परगट सिंह ने कहा कि जाखड़ सुलझे हुए नेता हैं और वह सरकार व पार्टी नेताओं के बीच बैलेंस बनाकर चल रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
चुनाव आयोग के दो बड़े फैसलों पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द हो

चुनाव आयोग के दो बड़े फैसलों पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द हो

  • October 16, 2026
‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO

‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO

  • October 16, 2026
स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

  • October 16, 2026
बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल!

बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल!

  • October 16, 2026
CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी

CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी

  • October 16, 2026
नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • चुनाव आयोग के दो बड़े फैसलों पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द हो October 16, 2026
  • परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- ‘हमारा…’ October 16, 2026
  • राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, ‘रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा’ October 16, 2026
  • अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, ‘हमें उम्मीद है कि…’ October 16, 2026
  • ‘पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी’, उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO October 16, 2026
  • स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा October 16, 2026
  • CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली में पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह 4:30 बजे NSUI और युवा कांग्रेस के कई नेता हिरासत में October 16, 2026
  • बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम बदला, तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट, आज भी बरसेंगे बादल! October 16, 2026
  • ‘हर कोई पत्रकार बनने लगेगा तो पैदा होंगी मुश्किलें’, सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र पत्रकारों और रील बनाने वालों के अधिकारों पर उठाए सवाल October 16, 2026
  • CJP के तिरंगा मार्च से आज दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका, कनॉट प्लेस समेत कई रास्तों पर एडवाइजरी जारी October 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021