• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देश में आठ सौ के पार पहुंचा ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा, राजस्‍थान में 23, तमिलनाडु में 11 और आंध्र प्रदेश में 10 नए केस

  • December 29, 2021
देश में आठ सौ के पार पहुंचा ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा, राजस्‍थान में 23, तमिलनाडु में 11 और आंध्र प्रदेश में 10 नए केस
  • देश में ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राजस्‍थान में 23 पश्चिम बंगाल में पांच ओडिशा और यूपी में एक-एक तमिलनाडु में 11 और आंध्र प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए।

नई दिल्‍ली। देश में ओमिक्रोन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को राजस्‍थान में 23, पश्चिम बंगाल में पांच, ओडिशा और यूपी में एक-एक, तमिलनाडु में 11 और आंध्र प्रदेश में 10 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर आठ सौ के पार पहुंच गया है। कोरोना का यह वैरिएंट अब तक 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच गया है। दिल्ली में सबसे अधिक 238 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है जहां ओमिक्रोन के 167 मामले आए हैं।

किस राज्‍य में कितने मामले

दिल्ली- 238

महाराष्ट्र- 167

गुजरात- 73

केरल- 65

तेलंगाना- 62

राजस्थान- 68

कर्नाटक-34

तमिलनाडु-45

हरियाणा-12

पश्चिम बंगाल-11

मध्‍य प्रदेश-9

ओडिशा-9

आंध्र प्रदेश-6

उत्तराखंड-4

चंडीगढ़-3

जम्मू-कश्मीर-3

उत्‍तर प्रदेश-2

गोवा-1

हिमाचल प्रदेश-1

लद्दाख-1

मणिपुर-1

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण मामले बढ़े : जैन

इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनकी हवाई अड्डे पर जांच की गई थी और जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ऐसे लोग कुछ दिनों के बाद संक्रमित पाए जा रहे हैं। यही नहीं इन लोगों के परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं। देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण ही मामले बढ़े हैं। जैन ने कहा कि अब जोखिम वाले देशों से आने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट हवाई अड्डे पर निगेटिव आती है तो भी उनको एक हफ्ते के लिए होम क्‍वारंटीन के नियम का पालन करना होगा।

 

जीनोम कंसोर्टियम इंसाकाग ने किया आगाह

इस बीच सार्स कोव जीनोम कंसोर्टियम इंसाकाग का कहना है कि ओमिक्रोन के उच्च प्रतिरक्षा से बचने की क्षमता के समर्थन में स्पष्ट प्रयोगात्मक और क्लीनिकल आंकड़े हैं। हालांकि प्रारंभिक अनुमान बीमारी की गंभीरता को पिछली लहरों की तुलना में कम आंकते हैं। इंसाकाग ने यह भी कहा कि देश में ओमि‍क्रोन को लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं। यही नहीं मौजूदा वक्‍त में दुनिया के कई हिस्‍सों में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट अभी भी वैरिएंट आफ कंसर्न बना हुआ है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रोन ने संक्रमण के लिहाज से डेल्टा को पीछे छोड़ दिया है।

एक दिन में 302 लोगों की मौत

वहीं केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 9,195 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,48,08,886 हो गया है। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 77,002 हो गई है। यही नहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण से 302 लोगों की मौत हो गई है जिससे महामारी से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 4,80,592 हो गई है। राहत की बात यह है कि देश में लगातार 62 दिन से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं।

टीकों की 143.15 करोड़ से अधिक खुराक दी गई

मौजूदा वक्‍त में देश में रिकवरी रेट 98.40 फीसद है जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,42,51,292 लोग कोरोना को हरा कर ठीक हो चुके हैं। यही नहीं देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 143.15 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। महामारी से अब तक महाराष्ट्र में 1,41,476, केरल में 47,066, कर्नाटक में 38,318, तमिलनाडु में 36,750, दिल्ली में 25,107, उत्तर प्रदेश में 22,915 और पश्चिम बंगाल में 19,733 लोगों की मौत हुई है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार

  • June 13, 2026
कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य

  • June 13, 2026
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा ‘मेगा जॉब फेयर’

  • June 13, 2026
घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

घर पर छापेमारी के बाद भड़के अभिषेक बनर्जी, बोले- मुझसे नहीं, जांच एजेंसियों से पूछिए; 4 घंटे चली तलाशी

  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • June 13, 2026
UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

UP विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन लगभग तय, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बनी सहमति

  • June 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मजबूत…’, CM फडणवीस के बयान पर संजय राउत का पलटवार June 13, 2026
  • कोविड अनाथ बच्चों का सहारा बनी योगी सरकार, मुफ्त शिक्षा, लैपटॉप और आर्थिक मदद से संवर रहा भविष्य June 13, 2026
  • प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न June 13, 2026
  • नगर विधायक व महापौर ने किया सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य का शुभांरभ June 13, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से किए सभी वायदे किए पूरे: सुनील शर्मा June 13, 2026
  • ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक में भ्रामक सोशल मीडिया पोस्टों की निंदा June 13, 2026
  • योग गुरु पदमश्री भारत भूषण ने सिखाई योग की बारीकियां June 13, 2026
  • एपीआई सहारनपुर की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी में अस्थमा उपचार में बायोलॉजिक्स की भूमिका पर चर्चा June 13, 2026
  • कार व बाईक की भिड़ंत में बच्ची समेत चार की मौत June 13, 2026
  • पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफतार कर उसके कब्जे से 108 ग्राम समैक बरामद की June 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021