Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

स्वास्थ्य विभाग ने किया अलटर्: कोरोना टीकाकरण के लिए न दें किसी को बैंक अकाउंट की जानकारी

  • January 22, 2021
स्वास्थ्य विभाग ने किया अलटर्: कोरोना टीकाकरण के लिए न दें किसी को बैंक अकाउंट की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सहारनपुर में जानकारी देते सीएमओ डा. बी. एस. सोढी।

सहारनपुर [24CN] । कोविड 19 को मात देने के लिए शासन द्वारा प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया है। तो वहीं साइबर ठगों ने कोविड 19 टीकाकरण के नाम पर साइबर ठगी शुरू कर दी है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनसामान्य को जागरूक करते हुए सावधान रहने की अपील है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ बीएस सोढ़ी ने लोगों को सचेत किया है कि कोविड 19 टीकाकरण के लिए साइबर ठगों द्वारा बनाये गये किसी ऐप में अपना पंजीकरण न करें और न ही किसी का कोई ऐप डाउनलोड करें। न ही किसी को अपने बैंक अकाउंट संबंधी कोई जानकारी दें। शासन द्वारा आमजन के लिए कोविड 19 टीकाकरण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। शासन की ओर से जन सामान्य के लिए कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं हुई है और जन सामान्य का टीकाकरण अभी नहीं हो रहा है। इसलिए कोई भी कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई ऐप डाउनलोड न करें।

कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में हेल्प केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरे चरण में आपातकालीन सुविधाओं से जुड़े लोग पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की न करें जल्दी……वैक्सीन के लिए भीड़ होने की वजह से हैकर्स जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर भी लोगों को शिकार बना रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह के कई जगह केस सामने आये हैं। लोग पेमेंट कर टीकाकरण के लिये जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने के चक्कर में हैकर का शिकार हो सकते हैं। यह है एडवाइजरी…..कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई योजना नहीं हैं। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर किसी भी अंजान फोन कॉल करने वाले को अपने बैंक की डिटेल्स, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य बैंक संबंधित कोई जानकारी न दें। अगर आपके मोबाइल में कोई ओटीपी नंबर आता है तो उसे शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए किसी भी अंजान ऐप, लिंक या ऐसा ही दावा करने वाले किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म के झांसे में न आएं। कोई भी अंजान ऐप डाउनलोड न करें। टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की कॉल नहीं की जा रही है। सरकार ने इसके लिए कोविन-पोर्टल जारी किया है। जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है, उनकी सूची विभाग के पास है। लोगों को चाहिए कि वह सावधान रहें और किसी भी जानकारी के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
छुटमलपुर सेक्शन में छह हरे आम के पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग ने वसूला 1.24 लाख रुपये जुर्माना

छुटमलपुर सेक्शन में छह हरे आम के पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग ने वसूला 1.24 लाख रुपये जुर्माना

  • November 24, 2026
बिहारीगढ़ में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

बिहारीगढ़ में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

  • November 24, 2026
गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया, भव्य कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया, भव्य कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत

  • November 24, 2026
ब्लू बर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया उर्दू दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विचार

ब्लू बर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया उर्दू दिवस, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए विचार

  • November 24, 2026
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जयकारों से गूंजा सहारनपुर

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, जयकारों से गूंजा सहारनपुर

  • November 24, 2026
गंगोह पुलिस ने सात वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे जेल

गंगोह पुलिस ने सात वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे जेल

  • November 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘बांग्लादेश पर 16 दिसंबर तक कब्जा कर लेंगे’, हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह November 25, 2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, अखिलेश यादव ने 26 सीटों का ऑफर देकर कांग्रेस को क्या-क्या समझा दिया November 25, 2026
  • एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फिर से संभव, बन रहे हैं ये समीकरण November 25, 2026
  • 30 लाख रसगुल्ले और 50 लाख गुलाब जामुन, 150 व्यंजन, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज November 25, 2026
  • दक्षिण भारत में बारिश, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड! जानें दिल्ली-UP समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल November 25, 2026
  • संसद के अगले सत्र पर सस्पेंस: विपक्ष ने कहा, ‘सरकार बहुमत जुटाने में जुटी, BJP को डर’ November 25, 2026
  • यूपी की सियासत के दिग्गज आज होंगे एक मंच पर, CM योगी से अखिलेश यादव तक रखेंगे अपनी बात, जानें पूरा कार्यक्रम November 25, 2026
  • छुटमलपुर सेक्शन में छह हरे आम के पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग ने वसूला 1.24 लाख रुपये जुर्माना November 24, 2026
  • बिहारीगढ़ में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व November 24, 2026
  • गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया, भव्य कीर्तन दरबार में उमड़ी संगत November 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021