• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरियाणवियों को निजी सेक्टर में आरक्षण पर हाई कोर्ट के रोक के फैसले के खिलाफ सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

  • February 4, 2022
हरियाणवियों को निजी सेक्टर में आरक्षण पर हाई कोर्ट के रोक के फैसले के खिलाफ सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
  • हरियाणा सरकार ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणवियों को 75% आरक्षण प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है।

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणवियों को 75% आरक्षण प्रदान करने के राज्य सरकार के फैसले पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। हाई कोर्ट ने कल वीरवार को हरियाणा सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लिखित आदेश की समीक्षा के बाद सरकार जल्द कानूनी कदम उठा रही है। सरकार राज्य में इस कानून को लागू करवाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की शंकाओं और दिक्कतों के लिए वैकल्पिक प्रावधान कानून में दिए गए हैं और यह पूरी तरह संवैधानिक रूप से दुरुस्त कानून है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विश्वास जताया है कि हरियाणा सरकार का स्थानीय रोजगार कानून अदालत की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पास करेगा और हरियाणा के युवाओं को रोजगार का अधिकार मिलेगा।

बता दें, हाई कोर्ट ने हरियाणा में 15 जनवरी से लागू आरक्षण कानून पर रोक लगाते हुए हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है। गुरुग्राम व फरीदाबाद के कई औद्योगिक संगठनों ने इस कानून को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट की डिविजन बेंच पर आधारित न्यायाधीश जस्टिस अजय तिवारी और जस्टिस पंकज जैन ने कानून के अमल पर स्टे आर्डर जारी किया है।

उद्यमियों ने ये दिए थे तर्क

  • फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन व अन्य ने आशंका जताई थी कि नए कानून के लागू होने से हरियाणा से इंडस्ट्री का पलायन हो सकता है तथा वास्तविक कौशलयुक्त युवाओं के अधिकारों का हनन है।
  • आरक्षित क्षेत्र से नौकरी के लिए युवाओं का चयन करना इंडस्ट्री पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
  • धरती पुत्र नीति के तहत राज्य सरकार निजी क्षेत्र में आरक्षण दे रही है जो नियोक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।
  • निजी क्षेत्र की नौकरियां पूर्ण रूप से योग्यता व कौशल पर आधारित होनी चाहिए।
  • कानून उन युवाओं के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है जो शिक्षा के आधार पर भारत के किसी भी हिस्से में नौकरी करने की योग्यता रखते हैं।
  • यह कानून योग्यता के बदले रिहायशी आधार पर निजी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए पद्धति को शुरू करने का एक प्रयास है जो हरियाणा में निजी क्षेत्र में रोजगार संरचना में अराजकता पैदा करेगा।
  • कानून केंद्र सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत की नीति के विपरीत है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन

  • October 15, 2026
‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

  • October 15, 2026
‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार

  • October 15, 2026
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता

  • October 15, 2026
‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

  • October 15, 2026
इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, सियासी घमासान तेज; संजय राउत और अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

  • October 15, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग, विहिप ने किया प्रदर्शन October 15, 2026
  • ‘बंद करो, दफा हो जाओ…’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा October 15, 2026
  • ‘देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार October 15, 2026
  • तीन साल की सेजल ने 120 सेकंड में रामायण से जुड़े दर्जनों सवालों के दिए जवाब October 15, 2026
  • जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक अपनाना जरूरी: कुलपति October 15, 2026
  • शिक्षक-स्नातक चुनाव को लेकर विधायक राजीव गुंबर ने शिक्षकों से किया संवाद October 15, 2026
  • विद्या देवी मंदिर स्कूल में मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती, शिक्षकों-छात्रों ने किया नमन October 15, 2026
  • बरसात के बीच मां शाकंभरी देवी पहुंचे एसडीएम-सीओ, मेला व्यवस्थाओं का लिया जायजा October 15, 2026
  • सहारनपुर में जमीन विवाद में विधवा और बच्चों से मारपीट का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार October 15, 2026
  • सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, 251 ग्राम मादक पदार्थ बरामद October 15, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021