PM मोदी पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘कुछ तो उन्होंने ऐसा किया होगा जो…’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के इस सफर का आकलन करना मुश्किल है, लेकिन उन्होंने उनकी चुनावी राजनीतिक कामयाबी को मानते हुए कहा कि उन्होंने जरूर कुछ ऐसा किया होगा कि लोगों ने उन्हें बार-बार वोट दिया.
श्रीनगर में मीडिया से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने अपनी और अपनी सरकार के सहयोगियों की ओर से कहा कि इतने लंबे समय तक लगातार चुनाव जीतना आसान नहीं है.
’25 साल लगातार चुनाव जीतना आसान नहीं’
उन्होंने कहा, “मैं अपनी और अपने सहयोगियों की ओर से उन्हें बधाई देता हूं.” सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि लगातार जीत का सिलसिला बनाए रखना आधुनिक राजनीति में एक असाधारण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि 25 साल तक लगातार चुनाव जीतना आसान नहीं है – पहले राज्य स्तर पर और फिर केंद्र स्तर पर.”
‘मतदाताओं से जुड़ाव’
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लगातार 25 साल की चुनावी सफलता मतदाताओं के साथ मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को दिखाती है.
सार्वजनिक जीवन में पीएम मोदी के हुए 25 साल
यह बयान 7 अक्टूबर 2026 को आया, जो नरेंद्र मोदी के 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ लेने के ठीक 25 साल पूरे होने का दिन है. वे इस पद पर मई 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बनने तक रहे.
