• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में कोरोना से हालात सामान्य नहीं, लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी; आज होगा फैसला

  • April 25, 2021
दिल्ली में कोरोना से हालात सामान्य नहीं, लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी; आज होगा फैसला
Lockdown in delhi
  • कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई जा सकती है। दिल्ली सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में कोरोना से हो रही मौत में काफी उछाल आया है।

नई दिल्ली । दिल्ली में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लाकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई जा सकती है। दिल्ली सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। दिल्ली में बीतें कुछ दिनों में कोरोना से हो रही मौत में काफी उछाए आया है, वहीं सक्रमण दर भी 36 फीसद तक पहुंच चुकी है। लाकडाउन लगाने के बाद मौत के आंकड़ों में कोई खास कमी तो नहीं आई, लेकिन दो दिन से संक्रमण दर में हल्की गिरावट हुई है। ऐसे में पूरी संभावना है कि लाकडाउन को फिलहाल 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली में 20 अप्रैल से सोमवार सुबह 5 बजे तक लाकडाउन लगाया गया था, जिसकी अवधि कल सुबह खत्म हो रही है। ऐसे में रविवार को डीडीएमए की बैठक हो सकती है जिसमें लाकडाउन को बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि लाकडाउन बढ़ाने से दिल्ली में कोरोना की चेन को तोड़ने में काफी मदद मिलेगी। कोरोना का नया म्यूटेन तेजी से पैर पसार रहा है, इसकी रोकथाम के लिए चेन को तोड़ना काफी जरूरी है और इसे केवल लाकडाउन से ही तोड़ा जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग लाकडाउन के पक्ष में

दिल्ली में जिस तेजी से मरीजों की संख्या बड़ रही है, उसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो पर्याप्त संसाधन में रोजाना आ रहे मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सकता। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आक्सीजन की भारी कमी हो रही है। दिल्ली में मांग की तुलना में बहुत कम आक्सीजन उपलब्ध हो रही है। ऐसे में लाकडाउन खोलकर संक्रमण दर को बढ़ाया नहीं जा सकता। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लाकडाउन के कारण संक्रमण दर में तेजी से गिरावट होगी। हालांकि इसके परिणाम आने में अभी लंबा समय लगेगा।

दिल्ली के हालात नहीं सामान्य

दिल्ली में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। संक्रमण रोकने और बीमार लोगों को सुविधाए उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। मगर हालात ऐसे हैं कि सभी प्रयास ऊंट के मुह में जीरा जैसे दिख रहे हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि लाकडाउन को लगाकर संक्रमण को रोक पाने में सफलता मिल सकती है। इसी के चलते इस दिशा में कोशिश की जा रही है। खासकर बाजार बंद होने से भी इस मामले में लाभ मिल सकता है। इस दौरान भी पहले की तरह कुछ छूट और पाबंदियां रहेंगी। इससे पहले सरकार ने दो दिन का वीकेंड कफ्र्यू लगाया था। जिसके तहत 17 और 18 अप्रैल को दिल्ली में पूर्ण लाकडाउन रहा था। कोरोना के मामले बढ़ने पर सरकार ने 6 अप्रैल से दिल्ली में तत्काल प्रभाव से रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाया गया था। जिसे 30 अप्रैल तक के लिए लगाया गया था।

 

Post navigation

Prev
Next
West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन

West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन

  • May 12, 2026
‘यह जो रायता फैला कर गईं हैं देवी जी…’ विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

‘यह जो रायता फैला कर गईं हैं देवी जी…’ विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

  • May 12, 2026
नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की…

नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की…

  • May 12, 2026
West Asia संकट पर Sharad Pawar की PM Modi को सलाह, तुरंत बुलाएं सर्वदलीय बैठक

West Asia संकट पर Sharad Pawar की PM Modi को सलाह, तुरंत बुलाएं सर्वदलीय बैठक

  • May 12, 2026
पेपर लीक के बाद NEET एग्जाम रद्द होने पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘सरकार ने जान बूझकर 2 हफ्ते तक…’

पेपर लीक के बाद NEET एग्जाम रद्द होने पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘सरकार ने जान बूझकर 2 हफ्ते तक…’

  • May 12, 2026
PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज

  • May 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • West Asia संकट के बीच Hardeep Puri का बड़ा आश्वासन, देश में Fuel की कमी नहीं, बढ़ा LPG उत्पादन May 12, 2026
  • NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बोले- अमृत काल जहर युग बन गया, सरकार जिम्मेदार May 12, 2026
  • ‘यह जो रायता फैला कर गईं हैं देवी जी…’ विनेश फोगाट के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह May 12, 2026
  • नीट यूजी परीक्षा हुई कैंसिल तो कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा- पेपर लीक बनी BJP सरकार की… May 12, 2026
  • West Asia संकट पर Sharad Pawar की PM Modi को सलाह, तुरंत बुलाएं सर्वदलीय बैठक May 12, 2026
  • पेपर लीक के बाद NEET एग्जाम रद्द होने पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘सरकार ने जान बूझकर 2 हफ्ते तक…’ May 12, 2026
  • नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द की गई, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला May 12, 2026
  • PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले अखिलेश के सांसद के खिलाफ FIR, गंभीर धाराओं में केस दर्ज May 12, 2026
  • ‘प्राचीन काल में योगी केवल गुफाओं तक सीमित नहीं थे….’, बागपत में बोले CM योगी आदित्यनाथ May 12, 2026
  • PM मोदी की कटौती वाली अपील पर मायावती का आया बड़ा बयान, बोलीं- ‘खोने के लिए कुछ खास बचा नहीं’ May 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021