• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पैन कार्ड से आधार लिंक कराने की समय सीमा फिर बढ़ी, जानें अब कौन सी है अंतिम तारीख

  • September 18, 2021
पैन कार्ड से आधार लिंक कराने की समय सीमा फिर बढ़ी, जानें अब कौन सी है अंतिम तारीख
  • पैन व आधार को लिंक कराने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में आधार नंबर जमा कराने की समय सीमा को 30 सितंबर 2021 से बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दिया गया है। यह जानकारी भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को दी गई है।

नई दिल्ली। सरकार ने पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा छह महीनों के लिए बढ़ा दी है। अब करदाता अगले वर्ष 31 मार्च तक पैन और आधार की लिंकिंग करा सकेंगे। इससे पहले यह समय सीमा इस वर्ष 30 सितंबर को खत्म हो रही थी। इसके साथ ही आयकर कानून के तहत जुर्माना प्रक्रिया पूरी करने की समय सीमा भी इस वर्ष 30 सितंबर 2021 से बढ़ाकर अगले वर्ष 31 मार्च 2022 कर दी गई है। सरकार ने बेनामी संपत्तियों के लेनदेन पर सक्षम प्राधिकार द्वारा नोटिस जारी करने और आदेश पारित करने की समय सीमा अगले वर्ष मार्च तक बढ़ा दी।

इससे पहले पैन कार्ड (PAN card) को आधार (Aadhaar) से लिंक करवाने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 थी। समय सीमा बढ़ने से राहत तो मिल गई है लेकिन यह काम टालने के बजाय जितनी जल्दी करा लिया जाए उतना बेहतर है। समय सीमा के भीतर ऐसा न करने से पैन कार्ड बेकार हो जाएगा।

बैंक अकाउंट खुलवाने, बैंकिंग लेनदेन, म्युचुअल फंड ट्रांजेक्शंस, स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट्स आदि में पैन कार्ड की आवश्यकता होती है। निर्धारित समय सीमा में पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो 50,000 या अधिक के बैंकिंग लेनदेन पर निवेशकों को 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। वहीं, पैन-आधार बैंक खाते से जुड़ा नहीं होने पर बैंक दोगुना टीडीएस काट सकता है।

इसके अलावा केवाईसी के अधूरा रहने का मतलब है कि निवेशक म्युचुअल फंड्स या किसी अन्य जगह निवेश में आगे कोई लेनदेन नहीं कर पाएगा, चाहे नई यूनिट्स खरीदनी हो या बेचनी हो। साथ ही निवेशक की मासिक एसआईपी (SIP) भी प्रभावित होंगी, क्योंकि ऐसे निवेशक किसी भी यूनिट को खरीदने या रिडीम करने में सक्षम नहीं होंगे।

पैन-आधार कार्ड लिंकिंग

– आधार के साथ लिंक कराने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना होगा।

– इसके बाद Our Services में Link Aadhaar सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

– यहां पैन नंबर, आधार नंबर और नाम दर्ज करना होगा।

– अब ‘I agree to validate my Aadhaar details’ पर टिक करना होगा।

– अंत में Link Aadhaar पर क्लिक करना है।

– आयकर विभाग नाम, जन्मतिथि आदि जानकारियों को वैलिडेट करेगा और इसके बाद लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 

Post navigation

Prev
Next
SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं

SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं

  • September 23, 2026
2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती

2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती

  • September 23, 2026
सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

  • September 23, 2026
नारकोटिक्स के खिलाफ निर्णायक जंग! अमित शाह ने दी 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन

नारकोटिक्स के खिलाफ निर्णायक जंग! अमित शाह ने दी 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन

  • September 23, 2026
यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

  • September 23, 2026
2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं September 23, 2026
  • 2700 की दवा 27000 में, SC जजों ने कहा- यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती September 23, 2026
  • IIT बॉम्बे सुसाइड केस में एक्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायणा दुल्ला को छुट्टी पर भेजा गया, जांच के लिए बनी 10 सदस्यीय कमेटी September 23, 2026
  • सागर जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली September 23, 2026
  • नारकोटिक्स के खिलाफ निर्णायक जंग! अमित शाह ने दी 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन September 23, 2026
  • दिल्ली में आधी रात मस्जिद पर बुलडोलर एक्शन पर हंगामा, AIMIM नेता बोले- ‘सहारनपुर पार्ट-2’ September 23, 2026
  • यूपी के आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर September 23, 2026
  • 2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन September 22, 2026
  • मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन September 22, 2026
  • पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021