• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कारोबारी ने पहले अपनी दो बेटियों और पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद को मार ली गोली

  • July 15, 2022
कारोबारी ने पहले अपनी दो बेटियों और पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर खुद को मार ली गोली
  • पता चला है कि इसरार ने लगभग दो साल पहले जींस का कारोबार शुरू किया था। इसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। इस वजह से वह परेशान चल रहा था। पुलिस बड़े बेटे से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।

नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में एक कारोबारी सहित परिवार के चार सदस्यों का शव मकान से बरामद हुआ है। आशंका है कि कारोबारी ने पहले अपनी दो बेटियों और पत्नी की हत्या की। इसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि कारोबारी ने 13 और चार साल के दो बेटों पर हमला नहीं किया। इन दोनों फिलहाल पुलिस के संरक्षण में हैं।

मृतकों की पहचान इसरार (40), पत्नी फहीन और दो बेटियां याशिका व इनाया के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त संजय सेन के मुताबिक शुरुआती जांच में कारोबार में नुकसान की वजह से कारोबारी के परेशान होने की बात सामने आई है।

जाफराबाद पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि एक मकान में गोली चली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मकान में दाखिल होने पर पुलिस के होश उड़ गए। एक साथ चार शव पड़े थे। सभी को गोली लगी हुई थी। पुलिस ने दोनों बेटों को संरक्षण में ले लिया। पता चला है कि इसरार ने लगभग दो साल पहले जींस का कारोबार शुरू किया था। इसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। इस वजह से वह परेशान चल रहा था। पुलिस बड़े बेटे से पूछताछ करने का प्रयास कर रही है।

उधर, बाहरी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक रैकेट का पर्दाफाश कर छह महिलाओं समेत दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले एक वर्ष से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार को अंजाम दे रहा था।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर अंकित अंतिल को रविवार को सूचना मिली थी कि पश्चिम विहार स्थित एआरएसएस माल की तीसरी मंजिल पर देह व्यापार संचालित हो रहा है। इस जानकारी के आधार पर स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर अजमेर सिंह की देखरेख में एसआइ अंकित अंतिल की टीम गठित की गई।

इस अभियान के लिए इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के हस्ताक्षर वाले नोट लिए गए। पुलिस टीम ने नकली ग्राहक बनाकर एक हेड कांस्टेबल को स्पा में भेजा और उनके पीछे एसआइ अंकित अंतिल को भेजा गया। एसआइ के इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने स्पा में छापा मारा। टीम ने प्रकाश, मयंक, अनवर और इंद्रपाल को दबोच लिया। इसके अलावा वहां मौजूद छह महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसमें स्पा की मालकिन भी शामिल है। उसने बताया कि वह युवतियों को 10 हजार रुपये प्रति महीने के वेतन पर देह व्यापार के लिए रखती थी।

 

 

Post navigation

Prev
Next
2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन

  • September 22, 2026
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत

  • September 22, 2026
IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था

  • September 22, 2026
जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’

जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’

  • September 22, 2026
कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’

कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले – ‘मैं खुद…’

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • 2027 में फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: नितिन नवीन September 22, 2026
  • मेरठ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदेय स्थलों पर मंथन September 22, 2026
  • पूर्व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखीं संगठन से जुड़ी शिकायतें September 22, 2026
  • संत रविदास मंदिर में की पूजा-अर्चना September 22, 2026
  • भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार: नितिन नवीन September 22, 2026
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सहारनपुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत September 22, 2026
  • IIT छात्र सुसाइड मामला, साहिल के माता-पिता का आरोप-हमारे बेटे को टारगेट किया जा रहा था September 22, 2026
  • जमुई कांड पर बोलीं प्रियंका गांधी – ‘बद से बदतर स्थिति, अगर हम अपनी…’ September 22, 2026
  • अध्याना के आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित September 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव मोहडा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन September 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021