• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह की अस्थियां प्रयागराज संगम में आज विसर्जित होंगी

  • September 10, 2021
यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह की अस्थियां प्रयागराज संगम में आज विसर्जित होंगी
  • Kalyan Singh यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल कल्‍याण सिंह का अस्थि विसर्जन प्रयागराज में होगा। आज दोपहर में संगम में अस्थि का विसर्जन किया जाएगा। अस्थि लेकर कल्‍याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह आएंगे। इस दौरान यूपी के उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य भी रहेंगे।

प्रयागराज। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां आज शुक्रवार को प्रयागराज में विसर्जित होंगी। गंगा, यमुना और अदृश्‍य सरस्‍वती के संगम में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। कल्‍याण सिंह का अस्थि कलश उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह और यूपी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लेकर आ रहे हैं। उनके साथ में परिवार के अन्य सदस्य व भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

संगम पर प्रशासन ने व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त की

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकाप्टर शुक्रवार की दोपहर 12:15 बजे प्रयागराज के पुलिस लाइन में उतरेगा। उसके बाद वह सर्किट हाउस जाएंगे। वहां विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद संगम में कल्‍याण सिंह के अस्थि विसर्जन के लिए रवाना होंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। संगम पर घाट को दुरुस्त करने व अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित किया गया है।

कल्‍याण सिंह ने प्रयागराज को दी थी सौगात

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल कल्‍याण सिंह ने प्रयागराज को मुक्‍त विश्‍वविद्यालय की सौगात दी थी। यह सौगात थी उत्‍तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्‍त विश्‍वविद्यालय की। यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कल्‍याण सिंह से मुक्‍त विश्‍वविद्यालय के लिए मांग की थी। उस समय यह तय कर दिया गया था कि पुरुषोत्‍तमदास टंडन के नाम पर यह मुक्‍त विश्‍वविद्यालय होगा।

नकल रोकने संबंधी अध्‍यादेश भी किया था पारित

कल्‍याण सिंह ने माध्‍यमिक शिक्षा को सुधारने के लिए नकल रोकने संबंधी अध्‍यादेश पारित किया था। इससे शिक्षा के स्‍तर में गुणात्‍मक सुधार भी नजर आया था। उस समय प्रदेश में सरकारी इंजीनियरिंग कालेज थे लेकिन उसमें सीटों की संख्‍या सीमित थी। इससे विद्यार्थियों को अभियांत्रिकी के अध्‍ययन के लिए अन्‍यत्र जाना पड़ता था। उनकी सहूलियत के लिए उन्‍होंने निजी इंजीनियरिंग कालेज खोलने की अनुमति दी थी।

कारसेवकों के शुभंचिंतक थे कल्‍याण सिंह

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डाक्‍टर नरेंद्र कुमार सिंह गौर बताते हैं कि अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर को लेकर कारसेवा चल रही थी। उस दौरान कल्‍याण सिंह ने कहा था कि गोली नहीं चलेगी। बिना बल प्रयोग के रोक सकें तो रोक लें। 1991 में जब सरकार बनी तो डाक्‍टर गौर ने कल्‍याण सिंह को बताया कि 1989 में प्रयागराज में तैनात एसएसपी ने कारसेवकों के साथ बर्बरता की थी। इस पर उन्‍होंने तत्‍काल प्रभाव से हटा दिया था।

 

Post navigation

Prev
Next
यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला

यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला

  • May 18, 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील देवबन्द में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील देवबन्द में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

  • May 16, 2026
डा0 अमरीश सैनी सुक्ष्मएल्गी की नईप्रजाति की खोज कर बढाया नकुड का गौरव

डा0 अमरीश सैनी सुक्ष्मएल्गी की नईप्रजाति की खोज कर बढाया नकुड का गौरव

  • May 16, 2026
उद्यौगिक कोरीडोर से प्रभावित गांवों के किसानो ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जमीन देने से किसा इंकार

उद्यौगिक कोरीडोर से प्रभावित गांवों के किसानो ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जमीन देने से किसा इंकार

  • May 16, 2026
नकुड मे अवैध खनन जारी, किसानों ने अवैध खनन रोकने की मांग की

नकुड मे अवैध खनन जारी, किसानों ने अवैध खनन रोकने की मांग की

  • May 16, 2026
‘अगर कोई अपराध…’, आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

‘अगर कोई अपराध…’, आजम खान के खिलाफ आए कोर्ट के फैसले पर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

  • May 16, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • DC VS RR: वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी पर अभिषेक पोरेल-केएल राहुल की बल्लेबाजी DC को जिता ले गई मैच May 18, 2026
  • यूपी में झुलसाने वाली गर्मी, आगरा से वाराणसी तक भीषण लू का अलर्ट, बांदा देश का सबसे गर्म जिला May 18, 2026
  • ‘अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतें’, अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को दी सलाह May 18, 2026
  • पुलिस ने आदित्य हत्याकांड आरोपी किया घायलावस्था में गिरफ्तार May 16, 2026
  • नगर निगम में निजी कंपनी के विरोध में सफाई कर्मचारियों का धरना जारी May 16, 2026
  • गागलहेड़ी का कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान May 16, 2026
  • मुठभेड़ में इनामी घायल समेत दो शातिर गौकश गिरफ्तार May 16, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील देवबन्द में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न May 16, 2026
  • डा0 अमरीश सैनी सुक्ष्मएल्गी की नईप्रजाति की खोज कर बढाया नकुड का गौरव May 16, 2026
  • उद्यौगिक कोरीडोर से प्रभावित गांवों के किसानो ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जमीन देने से किसा इंकार May 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021