क्षेत्रवासियों ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम केार्ट के निर्णय को सराहा

नकुड ।राममंिदर पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी वर्गो ने स्वागत किया है। पुलिस का पहरा होने के बावजूद लोग अपने कामों मे लगे रहे। बाजार ख्ुाले रहे। कहंी कोई बंदिश नजर नहंी आयी।
अयोध्या विवाद पर सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद नगर व क्षेत्र में शांति बनी हुई है। लोग रोजमर्रा की तरह अपने अपने कामों मे लगे रहे। सभी वर्र्गाे ने इस फैसले का स्वागत किया है। भाजपा के देहात मेंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चैधरी , नगर अध्यक्ष सुरेश जिंदल, राजेश त्यागी राधेश्याम शर्मा, अश्वनी शर्मा आदि ने कहा कि कोर्ट का निर्णय सराहनीय है। सवौच्च अदालत ने सभी का ध्यान रखा हैं ।
पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान ने कहा कि न्यायालय के जजमेंट का सभी लेाग दिल खोलकर स्वागत कर रहे है। यह एक परिपक्व लोकतंत्र की पहचान है कि देश भर मे ंलोगो ने शांति से निर्णय को लिया है। उन्होने क्षेत्र वासियों की सराहना कर कहा कि क्षेत्र. के लोगो ने परिपक्वता का परिचय दिया है।
उधर पुलिस प्रशासन ने कडी सुरक्षा व्यवस्था की है। हर पांच मिनट के बाद पुलिस प्रशासन के वाहन बाजार व सडको पर घुमते हुए देखे जा सकते है। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस प्रशासन की कडी नजर है। इंटरनेट बंद है। इसलिय सोशल मिडिया पर किसी अफवाह के फैलने की संभावना खत्म हो गयी है। हांलाकि इससे आम आदमी को परेशानी हुई है। परंतु सभी ने इसे सामान्य रूप से लिया है। बाजार मे भीड कम जरूर है । पंरतु लोग अपने रोजमर्रा के काम मे लगे हुए है। कंही कोई असामान्य स्थिति नजर नंही आती ।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे