• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चीन को ताइवान की खुली चुनौती, ड्रैगन से आखिरी जंग तक लड़ने को तैयार है देश, अमेरिका भी साथ

  • April 9, 2021
चीन को ताइवान की खुली चुनौती, ड्रैगन से आखिरी जंग तक लड़ने को तैयार है देश, अमेरिका भी साथ
  • चीन के रवैये से परेशान ताइवान ने ड्रैगन को खुली चुनौती दी है। ताइवान का कहना है कि यदि चीन ने उस पर हमला किया तो वो इसका मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। अमेरिका ने ताइवान का साथ दिया है।

ताइपेई । ताइवान और चीन के बीच दुश्‍मनी जग जाहिर है। एक तरफ जहां चीन ताइवान पर अपना अधिकार जताता है वहीं दूसरी तरफ ताइवान खुद को एक स्‍वतंत्र देश मानता है। यही वजह है कि दोनों के बीच तीखी बयानबाजी से लेकर डराने और धमकाने की बात भी होती रहती है। ये सिलसिला अब भी जारी है। दरअसल, चीन के तानाशाही रवैये से परेशान ताइवान ने साफ कर दिया है कि यदि चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में अपने फाइटर जेट भेजे और उसकी धरती पर हमला किया तो ताइवान भी चुप नहीं बैठेगा। ताइवान चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा और वो अंतिम लड़ाई तक लड़ने के लिए तैयार है।

ताइवान ने ये जवाब चीन के उस कदम के बाद दिया है जिसके तहत बुधवार को ड्रैगन के लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए थे। चीन का ये रवैया इसलिए भी है क्‍योंकि वो नहीं चाहता है कि ताइवान अमेरिका से बेहतर संबंध स्‍थापित करे। वहीं ताइवान और अमेरिका लगातार नजदीक आ रहे हैं। ताइवान को अमेरिका हथियारों की सप्‍लाई और हथियारों का सौदा भी कर रहा है।

आपको बता दें कि चीन के लड़ाकू विमानों द्वारा ताइवान के हवाई क्षेत्र का अतिक्रमण करने पर वो कई बार पहले भी चीन को चेतावनी देता रहा है। इसके बाद भी चीन के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। चीन के लड़ाकू विमान लगभग हर रोज की इस तरह से ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल होते हैं। सोमवार को चीन ने बताया था कि वो ताइवान के नजदीक एक अभ्‍यास कर रहा है। इसके बाद ताइवान ने जानकारी दी थी कि चीन के 15 एयरक्राफ्ट, 12 फाइटर जेट उसके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में घुसे थे। इनमें एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट भी शामिल थे। इनकी पॉजीशन ताइवान और फिलीपींस के बीच मौजूद बाशी चैनल में थी।

इसके बाद ताइवान ने चीन लड़ाकू विमानों को चेतावनी देने के मकसद से अपने विमान भी भेजे थे। यूएस नेवी का कहना है कि उसका गाइडेड मिसाइल डिस्‍ट्रॉयर जॉन एस मैक्‍केन ने ताइवान स्‍ट्रेट से नियमित निगरानी के दौरान वहां से गुजरा था। चीन का कहना है कि उसने इसका पीछा भी किया और इस पर निगाह भी रखी थी। ताइवान ने अमेरिकी जंगी जहाज की इस इलाके में मौजूदगी पर नाराजगी जताई है। ताइवान का कहना है कि जंगी जहाज मैक्‍केन की मौजूदगी इस पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल सकती है। इसके जवाब में अमेरिका ने कहा है कि वो ताइवान की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़ा है। वो चीन की जबरदस्‍ती और तानाशाही रवैये का पुरजोर विरोध करता है।

 

Post navigation

Prev
Next
आंधी-बारिश के बाद दिल्ली में भयंकर जाम, NCR में कई जगह गिरे पेड़-जलभराव

आंधी-बारिश के बाद दिल्ली में भयंकर जाम, NCR में कई जगह गिरे पेड़-जलभराव

  • June 4, 2026
मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द

मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द

  • June 4, 2026
कर्नाटक से राज्यसभा जा सकते हैं मल्लिकार्जुन खरगे-पवन खेड़ा, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से ये नाम रेस में सबसे आगे

कर्नाटक से राज्यसभा जा सकते हैं मल्लिकार्जुन खरगे-पवन खेड़ा, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश से ये नाम रेस में सबसे आगे

  • June 4, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी को मिला इस सियासी दल का समर्थन, कहा- हम DNA से कांग्रेसी हैं लेकिन…

कॉकरोच जनता पार्टी को मिला इस सियासी दल का समर्थन, कहा- हम DNA से कांग्रेसी हैं लेकिन…

  • June 4, 2026
योगी सरकार का पर्यटन विकास पर फोकस, नीम करोली बाबा सर्किट-बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट का होगा डेवलपमेंट

योगी सरकार का पर्यटन विकास पर फोकस, नीम करोली बाबा सर्किट-बुंदेलखंड फोर्ट सर्किट का होगा डेवलपमेंट

  • June 4, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे? 6 जून के प्रदर्शन से पहले संजय राउत की सलाह

कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे? 6 जून के प्रदर्शन से पहले संजय राउत की सलाह

  • June 4, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पंजाबी समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर June 4, 2026
  • रेल कर्मचारियों की समस्याएं पीएनएम बैठक में उठीं June 4, 2026
  • केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान होगा संचालित June 4, 2026
  • लघु उद्योग भारती ने विभागीय अधिकारियों से की बैठक June 4, 2026
  • नये नियमों से घबराएं नहीं, ठीक से समझकर काम करें: नगरायुक्त June 4, 2026
  • सरसावा पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर June 4, 2026
  • संतसमागम से मनुष्य को ईश्वर तक पहुचने का मार्ग मिलता है- भगवती प्रसाद शुक्ल June 4, 2026
  • उपनिंबधन कार्यालय तहसील परिसर से बाहर ले जाने के विरोध मे वकील तहसील की तालाबंदी कर हडताल करेगे June 4, 2026
  • अंबेहेटा मे पुनम हत्याकांड का खुलासा June 4, 2026
  • आंधी-बारिश के बाद दिल्ली में भयंकर जाम, NCR में कई जगह गिरे पेड़-जलभराव June 4, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021