• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के तेवर तल्ख, बोले- अभी देखिए आगे की धार

  • January 11, 2022
योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के तेवर तल्ख, बोले- अभी देखिए आगे की धार
  • Swami Prasad Maurya Resigns सपा के चार बार तथा भाजपा से एक बार विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि आगे की धार और आगे की वार देखते रहिए। अभी तो भाजपा से 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगे।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस्तीफा देने के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला।

लखनऊ में अपने आवास पर स्वामी प्रसाद मौर्य के तेवर भाजपा को लेकर बेहद तल्ख थे। उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक एकत्र थे। बसपा के चार बार तथा भाजपा से एक बार विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि आगे की धार और आगे की वार देखते रहिए। अभी तो भाजपा से 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगे। इसके बाद मैं एक या दो दिन में पूरी स्थिति से मीडिया को रूबरू कराउंगा कि आगे मुझे क्या करना है। पत्रकारों से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में किसान, दलित और नौजवानों के साथ जो व्यवहार हो रहा है वह बर्दाश्त नहीं है। मैंने मंत्रिमंडल के साथ बाहर भी मंत्रियों से बात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बिना सम्मान के भाजपा में नहीं रह सकता था। उन्होंने कहा कि इस्तीफे से पहले उन्होंने सुनील बंसल और डिप्टी सीएम से बात की।

स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश में पिछड़ों के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य कभी बसपा सुप्रीमो मायावती का दाहिना हाथ हुआ करते थे। स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा से भाजपा में आए थे। मंत्री होने के बावजूद वो भाजपा में खुद को उपक्षेति महसूस कर रहे थे। मौर्य की सबसे बड़ी शिकायत है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे ठीक से बात तक नहीं करते थे।

इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। अखिलेश यादव ने लिखा कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लडऩे वाले लोकप्रिय नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

 

Post navigation

Prev
Next
राशन स्‍कीम में सुधार से होंगे क्या फायदे? अमित शाह ने दी बड़ी जानकारी, PM मोदी बोले, ‘हमारी सरकार…’

राशन स्‍कीम में सुधार से होंगे क्या फायदे? अमित शाह ने दी बड़ी जानकारी, PM मोदी बोले, ‘हमारी सरकार…’

  • May 27, 2026
UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास

UCC पर हिमंत का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ओवैसी बोले- मुसलमानों पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश; असम विधानसभा से बिल पास

  • May 27, 2026
मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर

मोदी कैबिनेट का राशन को लेकर बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर पड़ेगा सीधा असर

  • May 27, 2026
‘राहुल गांधी और कांग्रेस का एजेंडा एक्सपोज’, SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन

‘राहुल गांधी और कांग्रेस का एजेंडा एक्सपोज’, SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पहला रिएक्शन

  • May 27, 2026
‘SIR कराना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है’, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

‘SIR कराना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है’, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

  • May 27, 2026
‘सिर्फ बॉर्डर की सुरक्षा से नहीं चलेगा काम, 50KM के दायरे में…’, बीकानेर में अमित शाह ने BSF को दिया संदेश

‘सिर्फ बॉर्डर की सुरक्षा से नहीं चलेगा काम, 50KM के दायरे में…’, बीकानेर में अमित शाह ने BSF को दिया संदेश

  • May 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन कमजोर, सेंसेक्स 141 अंक गिरकर बंद May 27, 2026
  • इजरायल का दावा, गाजा हमले में हमास के नए सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह की मौत May 27, 2026
  • उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, पांच यात्रियों की मौत May 27, 2026
  • दिल्ली-NCR में CNG दो रुपये महंगी, 12 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम May 27, 2026
  • भारत के AMCA फाइटर जेट प्रोजेक्ट को रफ्तार, निजी कंपनियों को मिला मौका May 27, 2026
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जून में दिल्ली में होगी अहम बैठक May 27, 2026
  • PM मोदी से मिले तमिलनाडु CM विजय, राज्य गान और मछुआरों का मुद्दा उठाया May 27, 2026
  • TMC में बढ़ी हलचल, सांसद काकोली घोष ने पार्टी पदों से दिया इस्तीफा May 27, 2026
  • असम विधानसभा में UCC बिल पास, समान नागरिक कानून पर फिर तेज हुई बहस May 27, 2026
  • उत्तर भारत में गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में पारा 48.2 डिग्री तक पहुंचा May 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021