राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने की जनसुनवाई
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने महिला जनसुनवाई एंव जागरूकता चैपाल का आयोजन कर महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा आवेदकध्आवेदिकाओं की समस्याओं के सुगम निस्तारण के निर्देश दिये।
आज कलेक्ट्रेट स्थित तहसील सदर सभागार, में महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सपना कश्यप द्वारा क्षेत्राधिकारी गंगोह सुश्री प्रिया यादव एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महिला जनसुनवाई के दौरान सदस्य श्रीमती सपना कश्यप द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 06 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें 03 प्रकरण घरेलू हिंसा, 02 प्रकरण पूर्ति विभाग से संबंधित (राशन कार्ड) तथा 01 प्रकरण पुलिस विभाग से संबंधित प्राप्त हुआ। मा0 सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रकरणों में की गई कार्रवाई एवं निस्तारण की आख्या से अवगत कराने तथा आवश्यकतानुसार प्रकरणों का फॉलोअप लेते रहने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में सदस्य श्रीमती सपना कश्यप ने महिलाओं एवं स्कूली बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की। जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह द्वारा महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, कन्या भ्रूण हत्या एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक समस्याओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। सदस्य द्वारा महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की गई। सदस्य ने उपस्थित स्कूली बालिकाओं से संवाद करते हुए उनका परिचय एवं उनके शैक्षिक लक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से वे अपने अधिकारों एवं क्षमताओं के प्रति जागरूक होकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूकता संबंधी प्रचार साहित्य एवं विभिन्न हेल्पलाइन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गंगोह सुश्री प्रिया यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती शिवांका गौड़, सप्लाई इंस्पेक्टर सुरेश त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती अक्षमा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती चंचल लहरी, माध्यमिक शिक्षा विभाग से श्रीमती चंचल लहरी, प्रभारी महिला थाना सहारनपुर, श्रीमती बबीता तोमर, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र सहारनपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, महिलाएं एवं स्कूली बालिकाएं उपस्थित रहीं।
