एकता कॉलोनी की 30 गलियों में चला विशेष सफाई अभियान

एकता कॉलोनी की 30 गलियों में चला विशेष सफाई अभियान
  • सहारनपुर में एकता कॉलोनी में प्लाट की सफाई करते निगम कर्मचारी।

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शनिवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में वार्ड 66 की एकता कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलियों की साफ सफाई के अलावा नालियों से शिल्ट निकाला गया और कॉलोनी वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति जागरुक किया गया।

नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज एकता कॉलोनी की करीब 30 गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सहायक नगरायुक्त के दिशा निर्देशन में चलाये गए इस अभियान में निगम के 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों के अलावा दो टैम्पो, आठ रेहडेघ् और एक पोकलेन लगायी गयी। इस दौरान करीब एक दर्जन प्लाटों की भी सफाई की गयी। अभियान के तहत निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने कॉलोनी वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति जागरुक करते हुए घरों का कूड़ा इधर उधर न फेंककर निगम के कर्मचारियों को ही दें। अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, सफाई निरीक्षक महेश राणा, पूर्व पार्षद गुलशेर, सफाई नायक बृजमोहन, अमर चंदेल, अब्दुल गफ््फार व महेंद्र आदि शामिल रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे