• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सपा मुखिया अखिलेश यादव चुने गए समाजवादी पार्टी विधायक दल के नेता, विधानसभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष

  • March 26, 2022
सपा मुखिया अखिलेश यादव चुने गए समाजवादी पार्टी विधायक दल के नेता, विधानसभा में होंगे नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Samajwadi Party Leader Akhilesh Yadav आजमगढ़ से सांसद रहते विधानसभा का चुनाव लडऩे वाले अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव से पहले बलिया के बांसडीह से विधायक रहे राम गोविंद चौधरी नेता प्रतिपक्ष होते थे। इस बार वह चुनाव हार गए हैं।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार को समाजवादी पार्टी विधायक दल के नेता चुना गया है। शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

अखिलेश यादव अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे। अखिलेश यादव को नेता विधानमंडल दल का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा ने किया। इसका समर्थन राजेन्द्र चौधरी ने किया। विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव वरिष्ठ समाजवादी नेता अवधेश प्रसाद ने रखा, जिसका समर्थन वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी ने किया।बाद में अखिलेश सर्वसम्मति से नेता चुन लिए गए। विधानसभा चुनाव के मैदान में पहली बार उतरे अखिलेश यादव ने मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। करहल को समाजवादी पार्टी के लिए सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है। आजमगढ़ से सांसद रहते विधानसभा का चुनाव लडऩे वाले अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव से पहले बलिया के बांसडीह से विधायक रहे राम गोविंद चौधरी नेता प्रतिपक्ष होते थे। इस बार वह चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने छोटे दलों के साथ गठबंधन किया। सपा गठबंधन को 125 सीट मिली हैं। इनमें 111 विधायक समाजवादी पार्टी, आठ विधायक राष्ट्रीय लोकदल और छह विधायक ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का जुआ खेलना, बीएसए ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया

रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का जुआ खेलना, बीएसए ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया

  • October 28, 2026
मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी पर फायरिंग के मामले में अब तक नहीं मिला कोई सुराग

मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी पर फायरिंग के मामले में अब तक नहीं मिला कोई सुराग

  • October 28, 2026
मेरठ की दोनों सीटों पर BJP का कब्जा, श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल ने मारी बाजी

मेरठ की दोनों सीटों पर BJP का कब्जा, श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल ने मारी बाजी

  • October 28, 2026
दिल्ली में होने वाले SCO के कार्यक्रम में शामिल होगा पाकिस्तान? ऑपरेशन सिंदूर के 18 महीने बाद भारत ने भेजा न्योता

दिल्ली में होने वाले SCO के कार्यक्रम में शामिल होगा पाकिस्तान? ऑपरेशन सिंदूर के 18 महीने बाद भारत ने भेजा न्योता

  • October 28, 2026
देवबंद में एक मंच पर गूंजी देशभर के पांच हजार मदरसों की आवाज, शिक्षा सुधार और नियमों के पालन पर मंथन

देवबंद में एक मंच पर गूंजी देशभर के पांच हजार मदरसों की आवाज, शिक्षा सुधार और नियमों के पालन पर मंथन

  • October 28, 2026
उत्तर प्रदेश में नया नियम, ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए गांव में 6 महीने रहना जरूरी

उत्तर प्रदेश में नया नियम, ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए गांव में 6 महीने रहना जरूरी

  • October 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का जुआ खेलना, बीएसए ने प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया October 28, 2026
  • सिद्धार्थनगर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, दो पर FIR दर्ज October 28, 2026
  • एलडीए ने भूखंड खरीदने के नियमों में किया बदलाव, अब एक व्यक्ति ले सकेगा दो भूखंड October 28, 2026
  • प्रयागराज में चक्रवात अर्नब का असर : बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट October 28, 2026
  • मुजफ्फरनगर में पुलिसकर्मी पर फायरिंग के मामले में अब तक नहीं मिला कोई सुराग October 28, 2026
  • मेरठ की दोनों सीटों पर BJP का कब्जा, श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल ने मारी बाजी October 28, 2026
  • दिल्ली में होने वाले SCO के कार्यक्रम में शामिल होगा पाकिस्तान? ऑपरेशन सिंदूर के 18 महीने बाद भारत ने भेजा न्योता October 28, 2026
  • देवबंद में एक मंच पर गूंजी देशभर के पांच हजार मदरसों की आवाज, शिक्षा सुधार और नियमों के पालन पर मंथन October 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश में नया नियम, ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए गांव में 6 महीने रहना जरूरी October 28, 2026
  • E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’ October 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021