Security of Taj Mahal: एसपी सुरक्षा ने लिया ताजमहल की सुरक्षा का जायजा, मिलीं ये तीन बड़ी खामियां

Security of Taj Mahal: एसपी सुरक्षा ने लिया ताजमहल की सुरक्षा का जायजा, मिलीं ये तीन बड़ी खामियां

आगरा। ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था देखने शनिवार को एसपी सुरक्षा लखनऊ से यहां आए। उन्होंने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें खराब पडे़ सीसीटीवी कैमरे, एंटी ड्रोन जोन व अन्य लंबित प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में उन्होंने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी कुछ निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

एसपी सुरक्षा डा. सुनील कुमार गुप्ता शनिवार को दोपहर 12.30 बजे ताजमहल पहुंचे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी, कमांडेंट सीआइएसएफ राहुल यादव और एएसआइ के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद आरके सिंह भी उनके साथ थे। एसपी सुरक्षा ने ताजमहल के बाहर की सुरक्षा देखने के बाद अंदर की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने ताजमहल के सभी गेटों पर घूमकर बाहर की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने एएसआइ कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ताजमहल के अासपास के क्षेत्र में वर्ष 2016 में 140 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। ये अब खराब पड़े हैं। सुरक्षा के लिहाज से इन्हें ठीक कराया जाना बेहद जरूरी है। इस पर एसपी ने कहा कि वे इस प्रस्ताव का फालोअप करेंगे। ताजमहल के यलो जोन तक के क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन बनाने के विषय पर भी बैठक में चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ताजमहल के पास ड्रोन उड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसलिए नो ड्रोन जोन घोषित किया जाए। एसपी सुरक्षा ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि वे इसके लिए मुख्यालय स्तर पर पूरी कोशिश करेंगे।

दक्षिणी गेट के पास निर्माण पर जताई नाराजगी

एसपी सुरक्षा ने ताजमहल परिसर के निरीक्षण के समय यहां अवैध निर्माण को भी देखा। उन्होंने बैठक में अधिकारियों के सामने दक्षिणी गेट के पास हुए अवैध निर्माण को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ताजमहल की बाउंड्रीवाल से सटकर अवैध निर्माण कैसे हो गया? जिम्मेदार अधिकारी क्या कर रहे थे? ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने भविष्य में इस पर सख्ती से नजर रखने के निर्देश दिए।

 

Removalists Perth >> Removalists Adelaide

 

 

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे