गागलहेड़ी पुलिस ने तीन वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत दबिश देकर तीन वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और उपनिरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में गागलहेड़ी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नथौड़ी में दबिश दी।
इस दौरान पुलिस ने सावन पुत्र मन्नू, संजय तथा मन्नू पुत्रगण रामदिया निवासी ग्राम नथौड़ी, थाना गागलहेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
