विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद भर में अनेक स्थानों पर किए गए पौधे रोपित

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद भर में अनेक स्थानों पर किए गए पौधे रोपित

सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जनपद में विभिन्न स्थानों पर अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वृक्षारोपण महाभियान-2026 के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन बालियाखेड़ी ब्लॉक कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार ने आम के पौधे का रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा जनपद में हरित आवरण को सुदृढ़ करना है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुमित राजेश महाजन, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग (डीएफओ) शुभम सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण महाभियान-2026 के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे सहारनपुर को और अधिक हरा-भरा एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मंयक पाठक ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण को कम करने तथा भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान हरित एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रैली, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए समर्पित, हमारे भविष्य के लिए प्रतिबद्ध थीम को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ साइकिल रैली से हुआ, जिसके माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक के कम उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यालयी बच्चों के लिए पर्यावरण आधारित खेल, पहेलियां, ट्रेजर हंट एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

मुख्य अतिथि विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद् ए.सी. पनेजा, सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक शुभम सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी संवेदना चैहान तथा क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ध्यानी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों और नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की शपथ ली। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधा रोपण किया।

इस अवसर पर चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि हमने पौधरोपण के दौरान एक बेलपत्र का पौधा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की खुशी में भी लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है, इसलिए अपने घरों के सामने,सड़को के किनारे,पार्को में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर सौंदर्यकर्ण भी बढ़ाए और पर्यावरण भी बचाए। इस दौरान एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र, बॉक्सिंग कोच प्रवीण सिवाच भी उपस्थित रहे। सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पटेल नगर पार्क में स्वच्छ पर्यावरण – स्वस्थ जीवन विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष एवं साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला, वार्ड-40 के पार्षद सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, समाजसेवी यशपाल मेंहदीरत्ता, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सरदार सतविंदर सिंह माकन, समाजसेवी मुकेश सेठ, कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था के महासचिव रवि बख्शी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और वनों की निरंतर कटाई के कारण पर्यावरण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। गोष्ठी की अध्यक्षता यशपाल त्रेहन ने की तथा संचालन रवि बख्शी ने किया।

कार्यक्रम में राणा सिंधु, सरदार कुलवंत सिंह भाटिया, प्रदीप भाटिया तथा सरदार हरभजन सिंह कलसी का विशेष सहयोग रहा। सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर काॅलेज द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित करायी गयी पर्यावरण कला प्रतियोगिता के विजेताओं व सहभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र वितरण हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बाबा लाल दास मार्ग पर स्थित स्कूल के प्रांगण में किया गया, जिसमें अतिथि के रूप में पधारे अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन के के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी के0एल0 अरोडा, पदाधिकारियों द्वारा छात्रों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कक्षा 12 से निराली शर्मा व कक्षा 9 से पियुष सिरोही, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर  कक्षा 12 से अकांक्षा व प्रियांशी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कक्षा 7 से अंशिका कश्यप को प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये तथा सहभागिता करने वाले 55 विद्यार्थियों को सहभागिता पत्र प्रदान किये गये।

सरसावा प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर राठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज परिसर एवं छात्रावास क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। इंडियन नर्सरी एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद और मोहम्मद फैसल ने मेडिकल कॉलेज को 100 पौधे भेंट किए गए।  इस दौरान वित्त नियंत्रक अरुण सिन्हा, डॉ अनिल गर्ग, डॉ रणवीर सिंह, डॉ समर्थ, डॉ विनोद कुमार, डॉ मनीष कुमार, डॉ. गगन आदि रहे।

देवबन्द प्रतिनिधि के अनुसार त्रिवेणी चीनी मिल, देवबंद में ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारनपुर परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त डॉ ओपी सिंह द्वारा की गई।  कार्यक्रम के दौरान डॉ ओपी सिंह एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को त्रिवेणी चीनी मिल, देवबंद के उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर गन्ना समिति देवबंद के चेयरमैन डॉ. उपेन्द्र सिंह, गन्ना समिति देवबंद के सचिव इन्द्रमणि पाण्डेय, महाप्रबंधक (गन्ना) एस. के. त्यागी, महाप्रबंधक (तकनीकी)  डी. एस. रेड्डी, अपर महाप्रबंधक विपिन त्यागी, उत्पादन विभाग प्रमुख दीपक शुक्ला, रणपाल तेवतिया, आलोक बालियान सहित चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply