• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी मुलायम सिंह यादव से जुड़े मामले की सुनवाई वाली याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला?

  • January 30, 2022
राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी मुलायम सिंह यादव से जुड़े मामले की सुनवाई वाली याचिका, जानिए क्या है पूरा मामला?
  • कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रोटेस्ट पिटीशन पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। राउज एवेन्यू कोर्ट की महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए 27 जनवरी को दिए अपने फैसले में याचिका को खारिज कर दिया।

नई दिल्ली । मुलायम सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में करवाने के लिए दायर की गई याचिका को राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रोटेस्ट पिटीशन पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में कोर्ट अभी मामले के स्थानांतरण पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। राउज एवेन्यू कोर्ट की महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए 27 जनवरी को दिए अपने फैसले में याचिका को खारिज कर दिया।

मामले में दोनों पक्षों ने 24 जनवरी को अपना पक्ष रखा था। याचिकाकर्ता अधिवक्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने कोर्ट से अपील की थी कि अपराध के समय मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के कई सदस्य अलग-अलग सदनों के सदस्य थे। ऐसे में उनके खिलाफ चल रहे मामले को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुना जाना चाहिए ताकि मामले में रोजाना सुनवाई हो सके। कोर्ट ने कहा कि मामले की मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्थानांतरण नहीं किया जा सकता और याचिका को खारिज कर दिया

मालूम हो कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आय से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की रिपोर्ट के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल की गई थी। महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह की अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए सीबीआइ से अपना पक्ष दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले में सुनवाई 24 जनवरी को हुई। एडवोकेट विश्वनाथ चतुर्वेदी ने साल 2012 में सीबीआई द्वारा दाखिल की गई जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए इस मामले को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई की मांग की थी।

जिला जज सुधीर कुमार जैन की अदालत ने याचिका ठुकराते हुए कहा था कि यदि संबंधित अदालत को लगता है कि यह मामला किसी एमपी या एमएलए से जुड़ा है तो वह उसे स्थानांतरित कर सकता है। इसके बाद ही महानगर दंडाधिकारी अंबिका सिंह की अदालत में इस संबंध में प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल की गई थी। मामले में सुनवाई करते हुए दंडाधिकारी ने सीबीआइ को निर्देशित किया कि जांच रिपोर्ट के समय क्या संभावित आरोपित मुलायम सिंह यादव एमपी या एमएलए थे।

सीबीआइ रिपोर्ट के बाद ही कोर्ट इस मामले को एमपी एमएलए कोर्ट को स्थानांतरित करने का निर्णय लेगी। याचिकाकर्ता ने मामले में वर्ष 2012 को दाखिल की गई सीबीआई रिपोर्ट पर संज्ञान लेने का भी अनुरोध किया है। सभी पक्षों को सुनने और रिपोर्ट के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपने फैसले में इस याचिका को ही खारिज कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Post navigation

Prev
Next
मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा

  • September 23, 2026
‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान

  • September 23, 2026
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय

  • September 23, 2026
‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव

  • September 23, 2026
‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?

  • September 23, 2026
SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो

SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो

  • September 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • BJP ने प्रभारी का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव को क्या मिला? September 23, 2026
  • SIR विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर’ September 23, 2026
  • मांझी के बयान पर भड़के पप्पू यादव, CM योगी को भी घेरा September 23, 2026
  • ‘तो इकरा हसन हार जातीं…’ INDIA अलायंस में फूट? कांग्रेस नेता का बड़ा बयान September 23, 2026
  • चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय September 23, 2026
  • ‘कोई मतलब नहीं रह गया…’ बुलडोजर का जिक्र कर ECI-SIR विवाद पर बोले अखिलेश यादव September 23, 2026
  • ‘मैं यही कहूंगा कि…’, SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त? September 23, 2026
  • ‘EC ने देशद्रोह का काम किया है…’ SIR खुलासे पर राहुल गांधी ने साधा निशाना September 23, 2026
  • SIR पर खुलासे के बाद भड़के संजय सिंह, कहा- ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो September 23, 2026
  • SIR पर खुलासे से सियासी बवाल, प्रशांत भूषण बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाएं September 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021