पत्रकार वार्ता में सोते रहे भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी

पत्रकार वार्ता में सोते रहे भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी
भाजपा के सोशल मिडिया वालिंटयर को संबोधित करते गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल

सहरनपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आज सहारनपुर में बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली के सांसद रमेश विधुड़ी ने सरकार द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों का बखान किया।

इस दौरान लोकसभा कलेक्टर से लेकर भाजपा के जिला पदाधिकारी सोते नजर आए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 से 30 जून तक देशव्यापी जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का काम कर रहे हैं। जिन लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गई थी उनमें अन्य सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली के सांसद रमेश विधुड़ी सहारनपुर आए थे जिन्होंने आज अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों को केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियां गिनाई।

इस दौरान भाजपा के लोकसभा कलेक्टर विजय शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन समेत कई जनप्रतिनिधि सोते नजर आए। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर भाजपा हाईकमान द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के सहारनपुर नगर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कहीं नजर नहीं आए।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे