Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 फरवरी 2021 का पंचांग, रवि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 02 फरवरी 2021 का पंचांग, रवि योग आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, दिन मंगलवार और तारीख 01 फरवरी 2021 है। आज मंगलवार के दिन आपको रामभक्त हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए। उनकी पूजा में उनको बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं, सिंदूर का चोला चढ़ाएं और लाल रंग की लंगोट अर्पित करें। आज के दिन रवि योग बन रहा है, वहीं राहुकाल दोपहर के समय में है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: रवि योग।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की पंचमी 16 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी हस्त नक्षत्र 22 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र सुकर्मा योग 06 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 09 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 01 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 03 फरवरी को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 04 बजकर 54 मिनट से शाम 06 बजकर 24 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 07 मिनट तक।

रवि योग: रात 10 बजकर 33 मिनट से अगले दिन 03 फरवरी को सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक।

आज माघ मास कृष्ण पंचमी है। आज मंगलवार के दिन आपको हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर हनुमान जी की कृपा होगी। वे आपके कष्टों का निदान कर देंगे और जीवन सुखमय होगा। हनुमान जी के मन्त्रों का जाप करना भी अत्यंत मंगलकारी होता है। आज आप मंगल दोष के निवारण का भी ज्योतिष उपाय कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे