राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास

राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास
सहारनपुर में श्री हरिहरेश्वर महादेव मंदिर में राहगीरों को शरबत पिलाते मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी।

सहारनपुर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री हरिहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए मीठे जल की छबील लगाकर सेवा कार्य किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल एवं मीठे जल का प्रसाद ग्रहण किया।

जनता रोड पुष्पांजलि विहार में मंदिर समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्य राहुल झांम्ब ने भी सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं को जल वितरित किया तथा कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को ठंडा जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है। राहुल झांम्ब ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी सेवा भावी साथियों एवं श्री हरिहरेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस अवसर पर रविंद्र राणा, जॉनी राणा, जुगनू राणा, राहुल बब्बर तथा सूरज धारीवाल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों की सेवा की।

Leave a Reply