पंजाबी एकता समिति बच्चों को पंजाबी भाषा से जोड़ने में जुटी

पंजाबी एकता समिति बच्चों को पंजाबी भाषा से जोड़ने में जुटी
सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सन्नी परुथी को सम्मानित करते पंजाबी एकता समिति के पदाधिकारी।

स्थापना दिवस पर समाज के बच्चों को पंजाबी सिखाने की अनूठी पहल, 53 बच्चों को दी निःशुल्क शिक्षा

सहारनपुर। सामाजिक संस्था पंजाबी एकता समिति की बैठक दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में समिति के 13वें स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गर्मी की छुट्टियों में पंजाबी समाज के 53 बच्चों को पंजाबी बोलने, पढ़ने और लिखने की निःशुल्क शिक्षा देने वाले युवा संयोजक सन्नी परुथी को सम्मानित किया गया।

समिति के अध्यक्ष एम.पी. सिंह चावला और महामंत्री राजीव फूटेला ने बताया कि बच्चों को पंजाबी भाषा से जोड़ने की यह मुहिम भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष गर्मी की छुट्टियों में जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियत पंजाबी समाज की विरासत है और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना समिति की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी महानगर के एक पंजाबी बहुल क्षेत्र को चिन्हित कर अगले माह विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

बैठक में कोषाध्यक्ष अरुण अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत अरोड़ा, मुख्य संयोजक विवेक चावला, युवा संयोजक सन्नी परुथी, युवा सहसंयोजक बब्बू परुथी, मुख्य सलाहकार हरजीत सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. दीपक ठक्कर, विक्षित सुखीजा, भानू परुथी, सौरभ सुखीजा, हरीश ईशपुजानी, राजीव अरोड़ा, सन्नी कक्कड़ और बीरू मदान आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन गगनदीप ने किया।

 

Leave a Reply