रामनवमी पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

रामनवमी पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
  • सहारनपुर में रामनवमी शोभायात्रा की जानकारी देते आयोजक।

सहारनपुर। श्रीराम नवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीराम नवमी पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम नवमी महोत्सव समिति के संयोजक प्रवीण ग्रोवर व रम्मी धवन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत 84 सालों से यह भव्य शोभायात्रा श्रीराम जन्म के उपलक्ष में निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के ध्वज वाहक सुनील शर्मा व रथ के सारथी राजकुमार गोयल होंगे।

इसमें भगवान की सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसका बाजारों में व्यापारियों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान प्रवीण कुमार ग्रोवर, प्रमेंद्र बंसल, राजकुमार नरूला, चंद्रमोहन अरोड़ा, गोपाल काली, रम्मी धवन, राजकुमार गोयल, सुनील शर्मा, शिवकुमार, नवीन गर्ग, अमित भसीन, बिट्टू बजाज, दिनेश कौशिक, मनोज तनेजा, संजय, ऋषि हांडा, राजेंद्र लाम्बा, शुभम गोयल आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे